
Raksha Bandhan 2025 Mehndi Designs: रक्षा बंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट रिश्ते का फेस्टिवल है। इस दिन बहनें जहां पारंपरिक आउटफिट, गहने और मेकअप से खुद को संवारती हैं, वहीं हाथों में सजी मेहंदी इस फेस्टिवल लुक को कम्पलीट बनाती है। अगर आप भी इस रक्षाबंधन अपने हाथों पर कुछ खास और नए डिजाइन की तलाश में हैं, तो यहां हम आपके लिए 20 खूबसूरत और ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइंस लाए हैं, जो दिखने में तो आसान हैं, लेकिन रचने के बाद किसी आर्टवर्क से कम नहीं लगेंगे। इन डिजाइंस में से कुछ बेस्ट को आप जरूर ट्राई करें।
हल्का और क्लासी लुक चाहते हैं तो बेल स्टाइल मेहंदी डिजाइन बेस्ट है। ये कलाई से उंगली तक लहराती बेल की तरह बनाई जाती है, जो हर हाथ को लंबा और स्लिम दिखाती है।
और पढ़ें - मेहंदी का रंग 5 मिनट में गाढ़ा कैसे करें? जरूरत वाले हैक्स
इस डिजाइन में हाथ की पीठ पर जाल का पैटर्न होता है, जिसमें बीच-बीच में फूल या बिंदी डाली जाती है। ये स्टाइलिश दिखती है और फोटोज में बहुत खूबसूरत लगती है। आपको कम टाइम में लगने वाला डिजाइन चाहिए तो फिर इसे चुनें।
भाई के लिए प्यार जताना है तो दिल के शेप वाली मेहंदी जरूर ट्राय करें। हार्ट को फूलों, बेलों या नाम के अक्षरों से जोड़ें। इससे ये एकदम यूनिक लुक देने वाली लगेगी और आपको सबसे अलग दिखाएगी।
इस तरह के पैटर्न में कलाई से उंगली तक चेन जैसी मेहंदी डिजाइन बनती है। ये दिखने में काफी ग्लैमरस होती है और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ एकदम परफेक्ट लगती है।
और पढ़ें- रक्षाबंधन पर लगाएं मेहंदी स्टिकर से खूबसूरत डिजाइन, बचाएं 500 रुपए
जो महिलाएं सादगी में खूबसूरती ढूंढती हैं उनके लिए ये डिजाइन एकदम सही है। सिर्फ एक बेल या दो पत्तों का काम भी हाथों को सजाने के लिए काफी है।
पारंपरिक टिक्की या गोल डिजाइन हर बार एवरग्रीन रहती है। आप इसे सिंपल गोल डिजाइन से शुरू करके उसके चारों ओर पत्ते या बारीक डिटेल्स से सजा सकती हैं। इससे आपके हाथ कमाल के लगेंगे।
अगर आप हल्का लुक चाहती हैं तो सिर्फ उंगलियों पर मेहंदी लगाएं। हर उंगली को अलग-अलग पैटर्न से सजाएं – जैसे चेन, बिंदी या रिंग शेप्स। इस तरह के पैटर्न गर्ल्स के बीच में काफी चर्चित हैं।
और पढ़ें- Arabic Mehndi Design स्टाइलिश और सिंपल दोनों! 10 मिनट में हाथ सजेंगे
फूलों की सीधी पट्टी जिसे हाथ की बीच की लाइन से बनाया जाता है, बहुत रॉयल लुक देती है। इसे ग्लॉसी नेलपेंट के साथ पहनें तो और भी निखरेगा।
रक्षाबंधन चंद्रमा के दर्शन से जुड़ा होता है, तो क्यों न मेहंदी में भी चांद-सितारे हों? यह डिजाइन आपको फैंसी के साथ-साथ आध्यात्मिक और यूनिक लुक देने वाला बन सकता है।
इस पारंपरिक डिजाइन में मोटे बेल-पत्ते और मंडल डिजाइन होते हैं। यह त्योहारों के लिए एकदम परफेक्ट होती है। आपको इस साल ये फैंसी मेहंदी डिजाइन जरूर आजमाना चाहिए।
और पढ़ें- 7 अट्रैक्टिव मेहंदी डिजाइन, बहनें करें दोनों हाथ में ट्राय
इस स्टाइल में मेहंदी को ऐसे बनाया जाता है जैसे आपकी हथेली पर कोई जरी का काम किया गया हो। आप इसे गोल्डन गाउन या साड़ी के साथ लगवा सकती हैं ये हाथ पर बेहद जंचेगी।
यह ट्रेडिशनल और मॉडर्न का मिक्स लुक देती है। पत्तियों और फूलों से बनी मोटी बेल को हाथ के साइड या बीच में लगाएं।
भाई का नाम या उसका पहला अक्षर मेहंदी में छुपाकर लगाएं। यह हर बार एक प्यारा सरप्राइज बन जाता है।
तेजी से बनने वाली अरेबिक मेहंदी डिजाइन देखने में बहुत स्टाइलिश लगती है। अरबी मेहंदी में फ्लोई बेल्स और बड़े पैटर्न होते हैं जो हाथों को रॉयल लुक देते हैं।
त्योहार के सिंबल्स जैसे दीया, राखी, स्वस्तिक को मेहंदी में शामिल करें। इससे डिजाइन और भी फेस्टिव बनता है।
गोल-गोल मंडल जैसे डिजाइन बनाकर आप हाथ की बीच वाली जगह को भरें और बाहरी साइड को खाली रखें, यह ब्राइट लुक देता है।
कलाई पर ब्रेसलेट जैसा डिज़ाइन बनाएं और उंगली तक स्ट्रिप खींचें। यह मॉडर्न और वेस्टर्न लुक के साथ खूब जमता है।
बहनें अक्सर सिर्फ हाथ सजाती हैं, लेकिन पैरों पर भी इस बार मेहंदी लगाई जा सकती है। हल्की बेल या फ्लावर डिजाइन भी बेहद प्यारी लगती है।
रक्षाबंधन पर मोर वाला डिजाइन शुभ माना जाता है इसकी कलाकारी आपकी हथेली को कला का टुकड़ा बना देती है। इसमें आपको एक से एक शानदार पैटर्न मिल जाएंगे, जिसे आप चुन सकती हैं।
यह आसान और इनोवेटिव मेहंदी डिजाइन है। इस तरह की डिजाइन में गोल बटन जैसे फूलों की पट्टी बनाई जाती है, जो उंगलियों से कलाई तक चलती है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.