Lumba Rakhi Designs: भाभी की कलाई में भरे रंग, ट्रेंडी झुमका स्टाइल लुंबा राखी डिजाइन

Published : Aug 04, 2026, 01:14 PM IST
Best lumba rakhi for bhabhi

सार

Raksha Bandhan 2026 Lumba Rakhi: भाभी का पहला रक्षाबंधन खास बनाते हुए बेसिक वर्क की बजाय लुंबा और झुमका स्टाइल राखियों की लेटेस्ट डिजाइन देखें, जो हटकर दिखने के साथ हाथों को अलग सा फील देंगी। यहां देखें राखी डिजाइन की लेटेस्ट वैरायटी।

रक्षाबंधन 2026 का त्योहार इस साल 28 अगस्त को मनाया जाएगा। बाजार सज चुकी हैं, राखियों की वैरायटी दुकानों में अलग से दिखाई दे रही है। अगर आप भी भाभी के साथ पहली बार फेस्टिवल मनाने वाली हैं तो क्यों न कुछ अलग चुना जाए। वैसे तो भाभियों के लिए Lumba Rakhi की डिमांड हमेशा हाई रहती है, लेकिन इसमें थोड़ा ट्विस्ट जोड़ते हुए झुमका स्टाइल लुंबा राखी खरीदें। यहां देखें 2026 की ट्रेडी राखी की डिजाइन, जो भाभी मां को 100% पसंद आएगी।

हार्ट शेप झुमका लुंबा राखी डिजाइन (rakhi lumba design)

भाभी की 1st राखी स्पेशल बनाते हुए आप इस तरह की हार्ट शेप झुमका राखी को विकल्प बना सकती हैं। इसमें गोल्डन-सिल्वर मोतियों के सुंदर ब्रेसलेट पर छोटे-छोटे हार्ट बनाए गए हैं। यह एक तरह की कस्टमाइज राखी है, जिसे आप खरीदने के साथ ऑनलाइन खरीद सकती हैं। साथ में सिल्वर-गोल्डन मोती कमाल लगते हैं।

गोटा पट्टी झूमर लुंबा राखी ( Rakhi Design For Bhabhi)

हाथों को रॉयल और स्टाइलिश दिखाने के लिए गोटा-पट्टी झूमर लुंबा राखी भी बेस्ट च्वाइस है। इसमें ब्राइट गुलाबी रंग का हार्ट फैब्रिक, मारवाड़ी स्टाइल हैवी गोटा- चक्र, गोल्डन बीड्स और छोटे-छोटे घुंघरू डिटेलिंग हैं। साथ में मोतियों से सजी डोरी हटकर लुक देती है। यह रक्षाबंधन पर भाभी-ननद के बीच प्यार बरकरार रखेगा।

ये भी पढ़ें- 3D आर्ट सा दिखेगा क्लासरूम, 6 यूनिक बोर्ड डेकोरेशन आइडिया

राजस्थानी जरदोजी राखी (Rajasthani Rakhi Raksha Bandhan 2026)

आजकल हैवी डिजाइन वाली राखियों की डिमांड आई है। यह हाथों को भव्य दिखाने के साथ दूर से चमकती हैं। आप भी रक्षाबंधन पर बजट की टेंशन न लेते हुए भाभी के लिए राजस्थानी राखी खरीद सकती हैं। इसे वेलवेट फैब्रिक, बारीक जरदोजी एंब्रॉयडरी और सीक्वेन वर्क पर बनाया गया है। ऑनलाइन-ऑफलाइन अलग-अलग वैरायटी पर यह आराम से मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें- 18KT डायमंड स्टड के 5 डिजाइन देंगे क्लासी अंदाज

मीनाकारी कपल लोटस राखी ( Couple Rakhi Designs)

भैया-भाभी के लिए आप इस तरह की मीनाकारी कपल लोटस राखी को विकल्प बना सकती हैं। इसमें गुलाबी रंग के मीनाकारी लोटस मोटिफ बने हुए हैं। बीच में कुंदन-सफेद मोतियों लड़ी कमाल लगती है। वहीं, दोहरी परत वाले ब्रेसलेट कमाल लगेंगे। ये यूनिक होने के लिए स्टाइलिश भी है।

भाई- भाभी राखी सेट (Bhai & Bhabhi Rakhi Set)

पेस्टल पीच एंब्रॉयडरी पर फ्लावर बेस राखी सेट डिजाइन बहुत यूनिक है। इसमें गुलाब मोटिफ, कुंदन और छोटे-छोटे शीशों का काम है। साथ मं मोतियों की डिजाइन बहुत कमाल लगता है। आपको ऐसे राखी सेट 500-600 रु. तक नजदीकी बाजार और ऑनलाइन मिल जाएंगे।

पर्ल वर्क फ्लोरल राखी कलेक्शन (Rakhi Collection Design)

बेसिक वर्क से हटकर फ्लोरल राखी डिजाइन भी भाभी को पसंद आएगी। इसे पैच वर्क पर बनाया गया है, साथ में बारीक आउटलाइनिंग, सफेद मोतियों की एंब्रॉयडरी, कुंदन-स्टोन वर्क है। यह रेशमी धागों पर और भी ज्यादा कमाल लग रहा है। आप भी ऐसा ही कुछ भाभी मां के लिए चुन सकती हैं।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Independence Day 2026 Decoration: 3D आर्ट सा दिखेगा क्लासरूम, 6 यूनिक बोर्ड डेकोरेशन आइडिया
राधिका मर्चेंट ने लंदन में पहना Mid-Length Belted Dress, ₹5.60 लाख के इस ड्रेस को 2K में ऐसे करें रिक्रिएट