
रक्षाबंधन सिर्फ राखी बांधने और मिठाई खिलाने का त्योहार नहीं है, इस दिन भाई-बहन के साथ बैठकर पुरानी यादें ताजा करने और खूब हंसी-मजाक कर दिन को बेहद खूबसूरत बना सकते हैं। रक्षाबंधन पर कुछ अलग करना चाहते हैं, तो गिफ्ट और कोट्स के साथ आप अपने सिबलिंग के साथ मजेदार क्विज खेल सकते हैं। जानिए क्विज के लिए किन प्रश्नों का चुनाव करें।
क्विज खेलने के लिए दोनों भाई-बहन अलग-अलग अपने जवाब को एक पेपर पर लिख सकते हैं। हर सवाल का सही जवाब बताने पर 1 अंक दे सकते हैं। अगर आप भाई बहन ये क्विज खेलेंगे तो उससे न सिर्फ माहौल खुशनुमा हो जाएगा बल्कि बचपन की यादें भी ताजा हो जाएंगी। जानिए क्विज के कुछ प्रश्नों के बारे में
बचपन में भाई बहन में कौन ज्यादा शरारती था। आप इस प्रश्न के उत्तर को लिखें और फिर परिवार के किसी अन्य सदस्य से मिलाने के लिए कहें। अगर जवाब सही है तो फिर एक अंक दें।
और पढ़ें: रक्षा बंधन पर 21-25 साल की बहन को क्या दें? Working Sister के लिए ये 10 गिफ्ट हैं एकदम परफेक्ट
क्विज में पूछ सकते हैं कि बचपन की सबसे पहली राखी की कौन-सी बात याद है। इसमे जगह, कपड़े, राखी या उस दिन मिली स्पेशल मिठाई को प्रश्न में शामिल किया जा सकता है।
इस सवाल का जवाब अंदाजा लगाने के लिए परफेरक्ट है। अगर भाई के साथ बहन को सेम क्वेश्न लिखने के लिए दिए गए हैं, तो आप पेपर में सिर्फ नाम भी लिख सकते हैं। अगर जवाब दोनों का सही है, तो दोनों को 1 अंक दें।
रक्षाबंधन पर अपने भाई या बहन की फेवरेट मिठाई सच में पता है? जवाब लिखकर आप अंक पा सकते हैं।
मम्मी-पापा की डांट भाई या बहन में किसी को तो ज्यादा पड़ती होगी। आप क्विज का आंसर लिखकर पुरानी बातें भी याद कर सकते हैं।
कपड़े, खाना, घूमने की जगह या फिल्म—किस भाई-बहन की पसंद समय के साथ चेंज होती गई? इस प्रश्न का उत्तर दें अपने रिश्ते की बॉन्डिंग की मजबूती को बताएं।
क्या आप अपने भाई या बहन को अच्छे से समझते हैं? अगर हां तो बताना होगा कि सामने वाला छुट्टी के दिन घर पर क्या करेगा।
भाई या बहन का सबसे बड़ा डर पता होना भी बेहद जरूरी है? जवाब सही निकला तो आपके एक अंक बढ़ जाएंगे।
अगर अचानक घूमने का मौका मिले तो आपका भाई या बहन किस प्लेस को लॉक करेगा? आप क्विज में ये प्रश्न जरूर शामिल करें।
क्विज का सबसे प्यारा सवाल अपने भाई बहन की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली आदत है। क्विज में इस प्रश्न को शामिल करें और फिर एक-दूसरे को उत्तर दें।
8 से 10 अंक: आप दोनों की बॉन्डिंग जबरदस्त है।
5 से 7 अंक: बॉन्डिंग अच्छी है, लेकिन एक-दूसरे के बारे में ज्यादा जानना चाहिए।
3 से 4 अंक: इसका मतलब है कि आप एक दूसरे के बारे में कुछ ही बातें जानते हैं।
0 से 2 अंक: अगर आपका स्कोर 2 से कम है, तो अब आपको भाई या बहन के साथ बॉन्डिंग मजबूत करने की जरूरत है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.