
रक्षाबंधन के त्योहार में बिना ज्यादा खर्च किए अगर आप अपने चेहरे पर रौनक लाना चाहती हैं, तो इसके लिए घरेलू उपाय अपना सकती हैं। अगर चेहरे पर पिंपल के निशान, हल्के काले दाग या फिर टैनिंग की वजह से रंग काला हो गया है, तो कुछ घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं। यह घरेलू उपाय दाग धब्बों को खत्म नहीं करेंगे लेकिन इनका रंग हल्का करने में मदद जरूर करेंगे। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ खास घरेलू उपाय के बारे में।
एलोवेरा जेल न सिर्फ त्वचा को ठंडक देता है बल्कि चेहरे के दाग धब्बों को भी हल्का करता है। पौधे से ताजा एलोवेरा जैल निकाल कर हाथों की मदद से चेहरे पर लगाएं और मसाज करें। इसे रात भर फेस प लगा रहने दें। अगर बाजार से जैल ले रही हैं, तो उसमें खुशबू या फिर ज्यादा एक्टिव इंग्रीडिएंट वाले प्रोडक्ट के बजाय सिंपल प्रोडक्ट का चुनाव करें।
चेहरे की गंदगी को साफ करने के लिए और दाग धब्बों को हल्का करने के लिए आप दही और ओट्स के फेस पैक का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन को हटाने में मदद करता है। वहीं ओट्स त्वचा को शांत करता है। एक चम्मच दही में थोड़ा पिसा हुआ ओट्स मिलाएं और 10 मिनट तक फेस में लगाने के बाद चेहरा धुल लें।
अगर आप रोजाना बाहर निकलते हैं और स्किन टैन हो रही है, तो घरेलू उपाय अपनाने के बजाय आपको एसएफ 30 या उससे ज्यादा का ब्रॉड स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन खरीद लेना चाहिए। बाहर जाने पर इसे जरूर लगाएं। ऐसा करने से भी आप स्किन को डल होने और टैन होने से बचा सकते हैं।
और पढ़ें: नाग पंचमी की पूजा होगी खास! घर की इन चीजों से बनाएं नाग देव की अट्रैक्टीव मूर्ति और चित्र
अगर आप सेंसेटिव स्किन के कारण केमिकल प्रोडक्ट्स या फिर फेस वॉश का इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं, तो बेसन और शहद का इस्तेमाल करें। यह न सिर्फ आपके चेहरे से गंदगी को हटाएगा बल्कि शहद त्वचा को सॉफ्ट बनाएगा। रोजाना बेसन से चेहरा धोने पर भी चेहरे में एक अलग तरह का चमक आती है। तो रक्षाबंधन के एक हफ्ते पहले अपने फेस को घरेलू तरीके से ग्लोइंग बनाएं।
और पढ़ें: कजरी तीज पर चाहिए रॉयल लुक? आरती सिंह की ये 6 साड़ियां करें ट्राई
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.