
Best Gifts for Elder Sister: रक्षा बंधन पर 26 से 35 साल की बहन के लिए गिफ्ट चुनना थोड़ा खास होता है, क्योंकि इस उम्र में उसकी जिंदगी में करियर, घर, परिवार और अपनी पसंद-नापसंद सभी की अहमियत होती है। ऐसे में सिर्फ कोई सामान्य तोहफा देने के बजाय ऐसा गिफ्ट चुनें, जो उसकी पर्सनैलिटी, जरूरत या आपकी दोनों की खास यादों से जुड़ा हो। अगर बहन शादीशुदा है तो उसके और पार्टनर के लिए कोई Couple Experience Gift अच्छा विकल्प हो सकता है। वहीं Working Sister के लिए प्रीमियम हैंडबैग, सेल्फ-केयर हैम्पर या कोई उपयोगी ऑफिस एक्सेसरी दी जा सकती है। अगर आप इस रक्षा बंधन पर कुछ ऐसा देना चाहते हैं, जिसकी भावनात्मक कीमत लंबे समय तक बनी रहे, तो Memory Book, Personalized Family Illustration या ‘जब भी मेरी याद आए’ Gift Box जैसे पर्सनलाइज्ड गिफ्ट चुन सकते हैं।
काम और घर की जिम्मेदारियों के बीच कई बार बहन खुद के लिए समय निकालना भूल जाती है। ऐसे में एक खूबसूरत Luxury Self-Care Box उसे थोड़ा ‘Me Time’ देने का प्यारा तरीका हो सकता है। इसमें उसकी पसंद के स्किनकेयर या बॉडी केयर प्रोडक्ट, सेंटेड कैंडल, स्लीप मास्क, बाथ प्रोडक्ट या रिलैक्सेशन से जुड़ी चीजें शामिल की जा सकती हैं। गिफ्ट को उसकी पसंद और स्किनकेयर रूटीन के हिसाब से कस्टमाइज करेंगे तो यह और भी खास लगेगा।
अगर बहन शादी के बाद अपना घर सजाने का शौक रखती है, तो Personalized Home Decor एक यादगार विकल्प हो सकता है। फैमिली नेमप्लेट, कस्टम फोटो फ्रेम, फैमिली कोट वाला वॉल आर्ट या किसी खास तारीख से जुड़ा डेकोर पीस दिया जा सकता है। ऐसा गिफ्ट उसके घर का हिस्सा बनने के साथ भाई-बहन के रिश्ते की याद भी दिलाता रहेगा।
शादीशुदा बहन के लिए कोई ऐसा तोहफा चुनना चाहते हैं, जो सामान्य गिफ्ट से थोड़ा अलग हो? उसके और उसके पार्टनर के लिए Couple Experience Gift दिया जा सकता है। इसमें रोमांटिक डिनर, स्टेकेशन, कपल स्पा, कुकिंग वर्कशॉप या उनकी पसंद की कोई खास एक्टिविटी शामिल हो सकती है। इससे बहन को सिर्फ एक गिफ्ट नहीं, बल्कि साथ में क्वालिटी टाइम बिताने का मौका भी मिलेगा।
Working Sister के लिए प्रीमियम हैंडबैग एक स्टाइलिश और उपयोगी गिफ्ट हो सकता है। अगर वह रोज ऑफिस जाती है, तो लैपटॉप या जरूरी सामान रखने की पर्याप्त जगह वाला स्ट्रक्चर्ड टोट बैग अच्छा विकल्प रहेगा। वहीं ऑफिस के अलावा आउटिंग के लिए छोटा क्रॉसबॉडी या कॉम्पैक्ट हैंडबैग चुना जा सकता है। रंग और डिजाइन चुनते समय उसकी रोजमर्रा की स्टाइल को ध्यान में रखें।
अगर आपकी बहन को टेक्नोलॉजी और स्मार्ट डिवाइस पसंद हैं, तो उसकी जरूरत के हिसाब से कोई युजफुल स्मार्ट गैजेट दिया जा सकता है। स्मार्ट स्पीकर, डिजिटल फोटो डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग स्टेशन या डेस्क के लिए कोई प्रैक्टिकल गैजेट अच्छे विकल्प हो सकते हैं। ऐसा डिवाइस चुनें जिसका वह वास्तव में इस्तेमाल करे, ताकि गिफ्ट सिर्फ सजावटी सामान बनकर न रह जाए।
अगर आप इस रक्षा बंधन पर बहन को भावुक कर देने वाला गिफ्ट देना चाहते हैं, तो पर्सनलाइज ममोरी बुक तैयार करें। इसमें बचपन से लेकर आज तक की 15-20 खास तस्वीरें और यादें शामिल की जा सकती हैं। हर फोटो के साथ छोटी-सी कहानी या मजेदार कैप्शन लिखें। बचपन की शरारतों, साथ घूमने, छोटी-छोटी लड़ाइयों और फिर एक-दूसरे को मनाने वाली यादों को शामिल करने से यह गिफ्ट बेहद पर्सनल बन जाएगा।
परिवार की कुछ रेसिपी सिर्फ खाना नहीं, बल्कि यादों का हिस्सा होती हैं। इसलिए पर्सनलाइज्ड फैमिली रेसिपी बुक भी रक्षा बंधन पर एक अनोखा गिफ्ट हो सकता है। परिवार की पसंदीदा रेसिपीज को एक सुंदर प्रिंटेड बुक में शामिल करें। इसमें मां, दादी या परिवार के किसी सदस्य की खास रेसिपी के साथ उससे जुड़ी छोटी-सी याद भी लिख सकते हैं। यह ऐसा गिफ्ट होगा जिसे बहन सालों तक संभालकर रख सकती है।
अगर बहन काम और परिवार की जिम्मेदारियों में काफी व्यस्त रहती है, तो उसे ऐसा गिफ्ट दें जो उसे खुद के लिए थोड़ा समय निकालने का मौका दे। वेलनेस एक्सपीरियंस में स्पा, योगा क्लास, मेडिटेशन सेशन या कोई रिलैक्सिंग एक्टिविटी शामिल की जा सकती है। इस तरह का गिफ्ट खासकर उन बहनों के लिए अच्छा है जो हमेशा दूसरों की देखभाल में व्यस्त रहती हैं।
पूरे परिवार की कस्टमाइज्ड फैमिली इलस्ट्रेशन एक बेहद पर्सनल और क्रिएटिव गिफ्ट हो सकती है। परिवार के सदस्यों को कार्टून, वॉटरकलर या मिनिमल आर्ट स्टाइल में बनवाकर खूबसूरत फ्रेम कराया जा सकता है। इसमें भाई-बहन के बीच की कोई खास चीज, मजेदार डायलॉग या बचपन की कोई छोटी-सी याद भी शामिल कराई जा सकती है। इससे यह सिर्फ होम डेकोर नहीं, बल्कि एक खास याद बन जाएगा।
इसे भी पढ़ें- रक्षा बंधन पर 21-25 साल की बहन को क्या दें? Working Sister के लिए ये 10 गिफ्ट हैं एकदम परफेक्ट
अगर आप चाहते हैं कि आपका रक्षा बंधन गिफ्ट बहन को लंबे समय तक याद रहे, तो ‘जब भी मेरी याद आए’ Gift Box तैयार करें। इसमें बचपन की फोटो, कोई पुराना ग्रीटिंग कार्ड, उसकी पसंदीदा चॉकलेट, बचपन की किसी याद से जुड़ी छोटी चीज और आपका हाथ से लिखा हुआ लेटर रखा जा सकता है। लेटर में कोई मजेदार बचपन की घटना, साथ बिताया कोई खास पल और भाई-बहन के रिश्ते को लेकर अपनी भावनाएं लिखें। ऐसा गिफ्ट महंगा होने की बजाय भावनात्मक रूप से कीमती होता है और समय के साथ इसकी अहमियत और बढ़ जाती है।
26 से 35 साल की Married और Working Sister के लिए गिफ्ट चुनते समय सिर्फ उसकी उम्र को ध्यान में रखने के बजाय उसकी लाइफस्टाइल, हॉबी और जरूरत पर फोकस करें। अगर वह फैशन पसंद करती है तो हैंडबैग या पर्सनलाइज्ड ज्वेलरी, सेल्फ-केयर पसंद करती है तो वेलनेस या सेल्फ-केयर गिफ्ट और भावुक यादों को पसंद करती है तो मेमोरी बुक या कस्टमाइज्ड गिफ्ट बॉक्स बेहतर विकल्प रहेगा। आखिर में, रक्षा बंधन का सबसे खास गिफ्ट वही है जिसमें भाई का प्यार और बहन के लिए सोचने की कोशिश नजर आए।
इसे भी पढ़ें- 11-15 साल के भाई को राखी पर क्या दें? 10 ऐसे गिफ्ट आइडिया जो उसे सच में पसंद आएंगे
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.