50+ बहन के लिए Rakhi Gifts, बड़ी बहन के लिए रक्षा बंधन पर 10 इमोशनल Gift Ideas

Published : Aug 27, 2026, 05:08 PM IST
Rakhi Gifts

सार

Rakhi Gifts For Elder Sister Over 50: रक्षा बंधन पर 50+ उम्र की बहन को क्या दें? जानें फोटो एल्बम, यादों की किताब, गार्डनिंग सेट, फैमिली कैलेंडर और पर्सनलाइज्ड गिफ्ट के 10 यूनिक आइडिया।

रक्षा बंधन पर 50 साल से ज्यादा उम्र की बहन को गिफ्ट देने के लिए थोड़ा दिमाग लगाना होता है। इस उम्र तक भाई-बहन के रिश्ते में सिर्फ बचपन की यादें नहीं रहतीं, बल्कि परिवार की कई पीढ़ियों, बच्चों की परवरिश, शादी, त्योहारों और जिंदगी के अनगिनत खूबसूरत पल भी जुड़ जाते हैं। इसलिए इस उम्र में ऐसा गिफ्ट ज्यादा खास लगता है, जिसमें प्यार, परिवार और पुरानी यादों की झलक हो। महंगी चीज खरीदने के बजाय भाई पुरानी तस्वीरों का एल्बम बनवा सकता है, बचपन की फोटो को रिस्टोर करवाकर फ्रेम करा सकता हैं। अगर बहन को गार्डनिंग या रीडिंग का शौक है तो उसकी पसंद से जुड़ा गिफ्ट भी दिया जा सकता है। अगर कुछ बिल्कुल अलग करना है तो भाई खुद बहन के साथ बिताई जिंदगी की यादों को एक किताब में लिख सकता है। आइए जानते हैं बड़ी बहन के लिए 10 यूनिक गिफ्ट आइडिया क्या हो सकते हैं...

फैमिली फोटो एलबम

50+ उम्र की बहन के लिए फैमिली फोटो एलबम बेहद इमोशनल गिफ्ट हो सकता है। इसमें बचपन, शादी, परिवार, बच्चों और त्योहारों की तस्वीरों को एक साथ जोड़ा जा सकता है। तस्वीरों को समय के हिसाब से लगाएं, ताकि एल्बम खोलते ही जिंदगी की पूरी यात्रा सामने आती दिखाई दे। हर तस्वीर के नीचे एक छोटा कैप्शन या तारीख भी लिख सकते हैं।

पुरानी तस्वीरों का रीस्टोरेशन गिफ्ट

अगर घर में कई साल पुरानी और खराब हो चुकी फेमली फोटोग्राफ्स रखी हैं तो उन्हें डिजिटली रीस्टोर करवाकर नए प्रिंट बनवाएं। फटी हुई, धुंधली या कम क्वालिटी वाली तस्वीरें भी रीस्टोरेशन के बाद काफी बेहतर दिखाई दे सकती हैं। इन तस्वीरों को फ्रेम या एल्बम में लगाकर बहन को दिया जा सकता है।

भाई-बहन की बचपन की फोटो का बड़ा फ्रेम

भाई-बहन की कोई पुरानी तस्वीर जिसमें दोनों साथ दिखाई दे रहे हों, उसे चुनें। अगर फोटो पुरानी है तो उसकी क्वालिटी बेहतर करवाकर एक लार्ज एलिगेंट फोटो बनवाएं। पीछे या फ्रेम के नीचे एक छोटी सी लाइन लिखी जा सकती है- “बचपन बदल गया, लेकिन हमारा रिश्ता नहीं।” यह छोटा सा डिटेल गिफ्ट को बेहद पर्सनल बना देगा।

फैमिली वीडियो मैसेज

परिवार के हर सदस्य से 20–30 सेकंड का छोटा सा वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करवाएं। भाई, भाभी, बच्चे और परिवार के दूसरे सदस्य बहन के लिए अपनी शुभकामनाएं या कोई प्यारी याद रिकॉर्ड कर सकते हैं। इन सभी क्लिप्स को जोड़कर एक छोटा फेमली वीडियो तैयार करें। इसे रक्षा बंधन के दिन साथ बैठकर दिखाया जा सकता है।

पर्सनलाइज्ड पूजा घर

अगर बहन को घर सजाने का शौक है तो उसकी पसंद के अनुसार पर्सनलाइज्ड होम डेकोर दिया जा सकता है। पूजा की जगह के लिए कोई एलिगेंट होम डेकोर या घर की स्टाइल से मेल खाता डेकोरेटिव पीस चुना जा सकता है। उस पर परिवार का नाम, कोई शुभ संदेश या छोटा सा पर्सनल डिटेल भी जोड़ा जा सकता है।

गार्डन गिफ्ट सेट

अगर बहन को पौधों और गार्डनिंग का शौक है तो गार्डन गिफ्ट सेट अच्छा ऑप्शन है। इसमें सुंदर प्लांटर्स, छोटे गार्डनिंग टूल्स और उसकी पसंद के पौधे शामिल किए जा सकते हैं। भाई चाहे तो ऐसा पौधा भी दे सकता है जिसे दोनों मिलकर लगाएं। इस तरह गिफ्ट के साथ एक नई याद भी जुड़ जाएगी।

रीडिंग कॉर्नर गिफ्ट

अगर बहन को किताबें पढ़ना पसंद है तो उसके लिए एक छोटा सा रीडिंग कॉर्नर गिफ्ट तैयार करें। इसमें उसकी पसंद की कुछ किताबें, रीडिंग लाइट और एक सुंदर बुकमार्क शामिल किया जा सकता है। बुकमार्क पर भाई की तरफ से एक छोटी सी लाइन लिखी जा सकती है, जिससे यह सामान्य बुक सेट से ज्यादा पर्सनल लगे।

और पढ़ें: रक्षा बंधन पर 21-25 साल की बहन को क्या दें? Working Sister के लिए ये 10 गिफ्ट हैं एकदम परफेक्ट

कस्टमाइज्ड फैमिली कैलेंडर

कस्टमाइज्ड फैमिली कैलेंडर एक ऐसा गिफ्ट है जिसे बहन पूरे साल इस्तेमाल कर सकती है। साल के 12 महीनों के लिए परिवार की अलग-अलग तस्वीरें चुनें। हर महीने के साथ किसी खास फेमली मेमोरी की फोटो लगाई जा सकती है। जन्मदिन और एनिवर्सरी जैसे खास मौकों कों इसमें मार्क की जा सकती हैं।

सिस्टर फेवरेट डे

कई बार सबसे अच्छा गिफ्ट कोई सामान नहीं बल्कि पूरा दिन होता है। इस रक्षा बंधन पर बहन के लिए ‘Sister’s Favourite Day’ प्लान करें। उस दिन उन्हें घर के कामों से आराम दें, उनका पसंदीदा खाना बनवाएं या खिलाने ले जाएं और उनकी पसंद की जगह पर घूमने जाएं। पूरा परिवार साथ हो तो यह दिन और भी खास बन सकता है।

तैयार करें यादों की किताब

अगर आप इस उम्र की बहन के लिए सबसे यूनिक और इमोशनल गिफ्ट बनाना चाहते हैं तो यह आइडिया जरूर आजमाएं। भाई खुद 10–15 पन्नों की एक छोटी किताब तैयार करे। इसमें लिखें कि बचपन में बहन कैसी थीं, दोनों ने कौन-कौन सी शरारतें कीं, कब दोनों में झगड़ा हुआ, बहन ने भाई के लिए कब साथ दिया और आज भाई उनके बारे में क्या महसूस करता है। पुरानी तस्वीरों और छोटे कैप्शन को भी इसमें जोड़ा जा सकता है। यह कोई सामान्य गिफ्ट नहीं होगा, बल्कि भाई की अपनी आवाज में लिखी बहन की जिंदगी का एक छोटा हिस्सा होगा। संभव है कि यही वह तोहफा बने जिसे बहन सबसे ज्यादा संभालकर रखे।

और पढ़ें: Rakhi Gifts For Sister: 36-50 साल की बहन के लिए राखी गिफ्ट, यादों से जुड़े 10 तोहफे

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Rakhi Special Mehndi Design: सिंपल से भरी हथेली तक रक्षाबंधन के लिए मेहंदी डिजाइन
Rakhi Gifts For Sister: 36-50 साल की बहन के लिए राखी गिफ्ट, यादों से जुड़े 10 तोहफे