
Best Raksha Bandhan Gifts For Sister: रक्षा बंधन पर बड़ी बहन के लिए गिफ्ट सेलेक्ट करना छोटी बहन की तुलना में थोड़ा टफ होता है। उम्र में बड़ी बहन को राखी पर सिर्फ कोई महंगा सामान देने के बजाय ऐसा गिप्ट दें, जिसमें परिवार और पुरानी यादों की झलक हो।आइए देखते हैं 10 ऐसे खास गिफ्ट आइडिया, जिसे विकल्प बनाया जा सकता है।
बड़ी बहन के लिए मैमोरी शायद सबसे इमोशनल गिफ्ट हो सकता है। पुरानी फेमली फोटोग्राफ्स को बचपन से लेकर आज तक की यादों को क्रममें लगाएं। हर तस्वीर के नीचे उस समय की छोटी सी कहानी या याद लिखें। बचपन की शरारतों से लेकर फेमली फंक्शन तक की तस्वीरें इसमें एड करें। उम्र बढ़ने के साथ ऐसा एल्बम और ज्यादा कीमती होता जाता है।
अगर माता-पिता की कोई पुरानी और खास तस्वीर है तो उसे डिजिटली स्टोर करवाकर एक फोटो फ्रेम में लगवाएं। खासकर अगर तस्वीर बहुत पुरानी है या समय के साथ उसकी क्वालिटी खराब हो गई है, तो उसे बेहतर करवाना इसे और खास बना सकता है। पीछे भाई की तरफ से एक छोटा सा मैसेज भी लिखा जा सकता है।
Family Tree Frame भी बड़ी बहन के लिए एक अनोखा गिफ्ट हो सकता है। इसमें परिवार की अलग-अलग जनरेशन को एक खूबसूरत परिवार की नींव के तौर पर दिखाया जा सकता है। इसमें दादा-दादी, नाना-नानी, माता-पिता, भाई-बहन और अगली जनरेशन को शामिल किया जा सकता है। यह सिर्फ डेकोरेशन नहीं, बल्कि पूरे परिवार की कहानी बन जाएगा।
अगर बहन को साड़ी, ज्वेलरी या सामान संभालकर रखना पसंद है तो पर्सनालाइज्ड ऑर्गेनाइजर अच्छा विकल्प हो सकता है। अच्छी क्वालिटी की साड़ी या ऑर्गेनाइजर चुनें और उस पर उसके बाहरी हिस्से या नाम का छोटा सा डिटेल करवाएं। यह रोजमर्रा में काम आने वाला गिफ्ट होगा और सामान्य ऑर्गनाइजर से ज्यादा पर्सनल लगेगा।
ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर भाई के लिए खरीदें 7 ऑक्सीडाइज्ड राखी डिजाइन
कभी-कभी सबसे महंगा गिफ्ट भी उतना असर नहीं करता जितना दिल से लिखा एक छोटा सा पत्र। बड़ी बहन के लिए हैंड रिटेन लैटर-फोटोग्राफ तैयार करें। उसमें बचपन की कोई खास घटना, बहन के लिए थैंक यू या कोई ऐसी बात लिखें जो शायद आप आम दिनों में कह नहीं पाते। साथ में भाई-बहन की पुरानी तस्वीर लगाएं। यह गिफ्ट लंबे समय तक संभालकर रखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें- 21 से 30 साल के भाई को दें ये 10 हटके गिफ्ट, सालों तक रहेगा याद
इस रक्षा बंधन पर सिर्फ एक गिफ्ट देने के बजाय फेमली डिनर प्लान किया जा सकता है। पूरे परिवार को बहन के पसंदीदा रेस्टोरेंट में ले जाएं। उसकी पसंद का खाना ऑर्डर करें और साथ में पुरानी यादों पर बातें करें। ऐसे मौके पर एक छोटा सा गिफ्ट भी दें तो पूरा दिन यादगार बन सकता है।
बहन के घर के लिए Home Decor भी अच्छा विकल्प है। इसमें फैमिली कोट्स घर का नाम या परिवार से जुड़ी कोई खास मेमोरी शामिल की जा सकती है। कोई ऐसा डिजाइन चुनें जो उसके घर की स्टाइल से मेल खाए, ताकि वह उसे आसानी से अपने घर में लगा सके।
गिफ्ट चुनने का सबसे आसान तरीका है बहन की हॉबी को समझना। अगर उसे गार्डनिंग पसंद है तो अच्छे प्लांटर्स और गार्डनिंग एक्सेसरीज दिए जा सकते हैं। पढ़ना पसंद है तो उसकी पसंद की किताबों का कलेक्शन दें। कुकिंग पसंद है तो कोई क्वालिटी किचन एक्सेसरी या बेकिंग रिलेटेड गिफ्ट को चुना सकता है।
बड़ी बहन के लिए Personalized Jewellery भी एक अच्छा ऑप्शन है। लॉकेट या ब्रेसलेट पर बर्थ स्टोन या परिवार से जुड़ा कोई छोटा सिंबोलि शामिल किया जा सकता है। इसे बहुत बड़ा या भारी रखने के बजाय सिंपल और एलिगेंट डिजाइन चुनना बेहतर रहेगा।
अगर बहन की उम्र 40 से 50 के बीच है तो मैमोरी बॉक्स एक बेहद इमोशनल गिफ्ट बन सकता है। एक सुंदर बॉक्स में 20–30 छोटी स्लिप्स रखें। हर स्लिप पर बचपन की कोई घटना, मजेदार किस्सा, Family Memory या बहन के साथ बिताया कोई खास पल लिखें। कुछ स्लिप्स पर सिर्फ एक लाइन भी लिखी जा सकती है, जैसे- “याद है, बचपन में तुम मेरी शिकायत मां से कर देती थीं?” ऐसी छोटी-छोटी बातें बॉक्स खोलते समय हंसी भी लाएंगी और पुरानी यादें भी ताजा करेंगी।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.