लाइफस्टाइल: नवमी के दिन घरों में कन्या पूजन कराया जाता है। इस दौरान नौ कन्याओं और एक लंगूर को खाने पर बुलाया जाता है। इसके बाद उन्हें दक्षिणा स्वरूप कुछ पैसे या फिर गिफ्ट्स दिए जाते हैं। हम आपको बताते हैं 7 ऐसी चीजें, जो आप उन्हें दे सकते हैं...
अगर आप कन्या भोज करवा रहे हैं और उपहार स्वरूप बच्चियों को लाल वस्त्र या चुनरी देते हैं, तो यह बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं कि लाल कपड़े दान करने से मंगल प्रबल होता है।
28
फल
दक्षिणा के साथ बच्चों को अगर कोई भी फल जैसे के केला या नारियल दिया जाता है तो इससे घर में सुख समृद्धि और वृद्धि होती है। कहते कि केला विष्णु जी को बहुत पसंद होता और नारियल मां लक्ष्मी का प्रिय होता है।
38
चावल
मान्यताओं के अनुसार जब कन्या भोज कराकर कन्या घर से विदा लेती हैं तो उनको कोचा दिया जाता है। इस कोचे में गुड़ और चावल डाले जाते हैं। कहते हैं गुड़ चावल और जीरा देने से घर में संपन्नता आती है।
48
पैसे
कन्या और लंगूर को भोज कराने के बाद दक्षिणा में उन्हें पैसे जरूर देनी चाहिए। आप अपनी सुविधा अनुसार 11,21, 51 या 101 रुपए उन्हें दे सकते हैं और उनका आशीर्वाद लें।
58
अन्य गिफ्ट
यह तो हो गए धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिए जाने वाले गिफ्ट, लेकिन अगर आप बच्चों को कुछ यूजफुल चीज देना चाहते हैं तो आप कन्या भोज में उन्हें ये आइटम दे सकते हैं।
68
स्टेशनरी आइटम
स्टेशनरी आइटम जैसे कलर्स, पेन, पेंसिल, क्रेयॉन्स या बुक्स जैसी चीजें आप कन्याओं को गिफ्ट कर सकते हैं।
78
हेयर एसेसरीज
लड़कियों को हेयर बैंड, हेयर क्लिप्स और अच्छी-अच्छी हेयर एसेसरीज लगाना बहुत पसंद होता है। ऐसे में आप कन्या भोज में बच्चों के लिए कुछ हेयर एसेसरीज दे सकते हैं।
88
वाटर बोतल या लंच
अगर आप कन्याओं को कुछ यूजफुल चीज देना चाहते हैं, तो आप उन्हें स्कूल ले जाने के लिए अच्छी सी वाटर बोतल या कुछ कार्टून बने टिफिन बॉक्स गिफ्ट कर सकते हैं। यह उन्हें बहुत पसंद भी आते हैं और वह इसे काफी यूज भी करते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.