Dhanteras Rangoli Photo: घर की चौखट से मंदिर के लिए चुनें धनतेरस की रंगोली डिजाइन

Published : Oct 18, 2025, 06:00 AM IST
dhanteras easy rangoli design

सार

Rangoli for Dhanteras: धनतेरस पर बरेसी भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की कृपा। घर में सुख-समृद्धि के लिए मोर, कलश और स्वास्तिक डिजाइन वाली ये आसान रंगोली बनाएं। जानिए धनतेरस पर कौन सी रंगोली बनाना होता है शुभ।

Dhanteras Rangoli Design: देशभर में धनतेरस का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। आप भी घर पर रंगोली बनाने की सोच रही हैं तो धन की लक्ष्मी मां देवी को प्रसन्न करने और घर की सुख-शांति की कामना करते हुए इन रंगोली की डिजाइन को चुन सकती है, जिन्हें बनाना भी काफी ज्यादा आसान है।

धनतेरस पर कौन सी रंगोली बनाना शुभ होता है?

 

धनतेरस के दिन किसी भी तरह की रंगोली बनाई जा सकती है। हालांकि ये गोल, कलश से परिपूर्ण होनी चाहिए। अगर आप ज्यादा मुश्किल रंगोली नहीं बनाना चाह रही हैं तो सिंपल वर्क पर आने वाली ऐसी डिजाइन चुन सकती हैं। यहां ग्रीन कलर से गोला बनाकर किनारों पर सफेद बिंदी बनाई है। जबकि बगल में उसी से जुड़ा हुआ कलश है, जिससे सोने के सिक्के नीचे गिर रहे हैं। इसे खास स्वास्तिक और लक्ष्मी जी के पैर बना रहे हैं। शुभ संकेतों से परिपूर्ण ये रंगोली बहुत प्यारी लगेगी।

ये भी पढ़ें- Bhai Dooj 2025: भाईदूज पर मिसमैच बनेगा परफेक्शन, पुराने सूट को नया बना देंगे ये फैंसी दुपट्टा

मोर वाली रंगोली डिजाइन

 

रंगोली जितनी ज्यादा बड़ी होती है वो उतनी ही अच्छी लगती है। आप भी माता लक्ष्मी को प्रसन्न करते हुए मोरपंख आकार वाली ऐसी डिजाइन बना सकती हैं। यहां पर बीच में बड़ा सा फूल बनाते हुए किनारों को मोर जैसा लुक दिया गया है। रंगोली को स्पेशल तरह-तरह के रंग बना रहे हैं। आप इसे मेन डोर या फिर घर की चौखट पर बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Vasubaras Simple Rangoli: अनोखे ढंग से दिवाली का आगाज, देखें सिंपल रंगोली डिजाइन

धनतेरस की रंगोली डिजाइन

 

ज्यादा वक्त है तो ज्यादा जटिल डिजाइन की चोकोर खाना वाली रंगोली भी बढ़िया रहेगी। यहां स्क्वायर शेप में कलश बनाते हुए शुभ धनतेरस लिखा है। वैसे तो ये सिंपल है लेकिन आप इसे दीया और फूलों की मदद से और भी ज्यादा प्यारा बना और सुंदर बना सकती हैं।

सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल

धनतेरस पर किसकी पूजा की जाती है?

धनतेरस भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी को समर्पित है। इसके अलावा ज्यादातर जगहों पर भगवान कुबेर की भी पूजा-अर्चना की जाती है।

धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए ?

इस दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। हालांकि अगर आपके पास महंगी चीजें खरीदने का बजट नहीं है तो नमक, झाड़ू या कौड़ी भी खरीद सकते हैं।

धनतेरस पर कितने दीये जलाना शुभ होता है?

घर में सुख-शांति के लिए धनतेरस के दिन 13 दीपक जलाने का रिवाज है।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बोट नेक आउटफिट के साथ ट्राई करें ये 7 हेयरस्टाइल, हर कोई करेगा तारीफ
डार्क सर्कल्स को बिना हैवी मेकअप के करें कवर, अपनाएं ये आसान टिप्स