Independence Day Rangoli Designs: 15 अगस्त स्पेशल रंगोली डिजाइन, स्कूल फंक्शन में आएंगे No-1

Published : Aug 13, 2025, 08:38 PM IST
Independence Day rangoli designs

सार

15 अगस्त पर स्कूल फंक्शन में रंगोली से देशभक्ति का रंग भरना आसान है। तिरंगे के रंग, अशोक चक्र और क्रिएटिव पैटर्न मिलकर सजावट को खास बना देते हैं।

15 अगस्त यानी Independence Day पर स्कूल में एक अलग ही जोश और देशभक्ति का माहौल होता है। बच्चों से लेकर टीचर्स तक हर कोई इस दिन को खास बनाने की तैयारी करता है। ऐसे में अगर आप इस साल के फंक्शन में अपनी क्रिएटिविटी से सभी का दिल जीतना चाहते हैं, तो रंगोली डिज़ाइन एक शानदार तरीका है। तिरंगे के तीन रंग केसरिया, सफेद और हरा का इस्तेमाल करके बनाई गई देशभक्ति रंगोली न केवल सुंदर दिखती है बल्कि माहौल में देशप्रेम की भावना भी भर देती है। यहां हम आपके लिए कुछ आसान और आकर्षक रंगोली आइडियाज़ लेकर आए हैं, जिन्हें स्कूल फंक्शन में ट्राई करके आप सबसे अलग दिख सकते हैं।

तिरंगा फ्लावर रंगोली डिजाइन 

अगर आप सिंपल लेकिन खूबसूरत डिजाइन चाहते हैं तो यह बेस्ट है। गोल आकार में केसरिया, सफेद और हरे रंग के फूलों की पंखुड़ियों को सजाएं और बीच में नीले रंग से अशोक चक्र बनाएं। फूलों की खुशबू और रंगों का मेल फेस्टिव वाइब्स ले आएगा।

और पढ़ें -  घर सजाने की 6 आसान टिप्स, 15 अगस्त सेलिब्रेशन बनेगा स्पेशल

अशोक चक्र थीम्ड रंगोली डिजाइन 

देशभक्ति का असली रंग दिखाने के लिए फ्लोर पर बड़ा सा नीले रंग का अशोक चक्र बनाएं। उसके चारों ओर तिरंगे की तीन परतें तैयार करें। यह डिजाइन दूर से ही लोगों का ध्यान खींच लेगी और फोटो के लिए भी परफेक्ट बैकड्रॉप बनेगी।

भारत का नक्शा वाली शानदार रंगोली 

अगर आप थोड़ी एडवांस लेवल की रंगोली बनाना चाहते हैं, तो भारत का नक्शा बनाएं और उसमें तिरंगे के तीन रंग भरें। नक्शे के चारों ओर फूलों की बॉर्डर या स्टार शेप पैटर्न जोड़कर इसे और भी ग्रैंड बना सकते हैं।

और पढ़ें - पीली साड़ी 5 तरह से करें स्टाइल, जन्माष्टमी पर लगेंगी A1

स्कूल लोगो + तिरंगा पैटर्न यूनिक रंगोली 

यूनिक आइडिया के लिए रंगोली में अपने स्कूल का लोगो बनाएं और उसके बैकग्राउंड में तिरंगा पैटर्न भरें। यह न सिर्फ क्रिएटिव लगेगा बल्कि फंक्शन में आपके स्कूल का स्पेशल टच भी दिखाएगा।

फ्री-हैंड देशभक्ति रंगोली डिजाइन 

अगर आपको रंगोली बनाने का अच्छा एक्सपीरियंस है, तो फ्री-हैंड में 'जय हिंद' या 'वंदे मातरम' लिखें और उसके चारों ओर तिरंगा पैटर्न बनाएं। आप चाहें तो इसके चारों ओर सितारे, मोर पंख या दीपक जैसे छोटे-छोटे डिजाइन भी जोड़ सकते हैं, ताकि रंगोली और भी खूबसूरत लगे।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Old School Bag DIY: पुराने स्कूल बैग फिर से Reuse कैसे करें? जानें 5 कमाल के आइडिया
रेनकोट अब नहीं लगेगा बोरिंग ! इन ट्रेंडी डिजाइनों से पाएं बॉलीवुड जैसा लुक