पियर शेप बॉडी दिखने लगेगी स्लिम एंड ब्यूटीफुल, ट्राई करें 4 फैंसी सूट लुक

Published : Aug 13, 2025, 05:46 PM IST
latest suit design for pear shape body

सार

Latest suit design: पियर शेप बॉडी वाली महिलाओं के लिए बेस्ट सूट डिज़ाइन आइडियाज। जानें ए-लाइन कुर्ता, हाई नेक, पलाज़ो और चूड़ीदार के साथ स्टाइलिश लुक पाने के टिप्स।

Suit Design for Pear Shape Women: भारत में लगभग 70% महिलाओं का बॉडी शेप पियर होता है। पियर शेप बॉडी में कूल्हे चौड़े और कंधे थोड़े पतले होते हैं। पियर शेप बॉडी वाली महिलाओं को सलवार सूट ऐसा चुनना चाहिए, जो कि आपकी बॉडी को अच्छी तरीके से हाईलाइट कर सके। आइए जानते हैं पियर शेप बॉडी वाली महिलाओं के ऊपर कैसे सूट सेट अच्छे लगते हैं।

पियर शेप बॉडी में चुनें ए लाइन कुर्ता सेट 

पियर शेप बॉडी वाली महिलाओं को ए लाइन कुर्ता चुनना चाहिए। ए लाइन कुर्ते कूल्हे पर परफेक्ट फिट बैठते हैं। इससे आपका हिप्स का शेप बैलेंस दिखेगा। आप ए लाइन के लॉन्ग कुर्ते बनवाएं और साथ में आप चूड़ीदार या फिर पैंट पहन सकते हैं।

हाई नेक या कॉलर डिजाइन

पियर बॉडी शेप में आप स्ट्रेट कट कुर्ता के साथ कॉलर वाले कुर्ता पहने जा सकते हैं। आपको सिंपल कुर्ता के साथ एंब्रॉयडरी कॉलर चुनना चाहिए। वहीं हॉल्टर नेक कुर्ता डिजाइन भी खूब जचेंगे। आपको ऐसे कुर्ता सेट आसानी से हजार रु के अंदर मिल जाएंगे। 

और पढ़ें: Hina Khan Sarees: पड़ोस की आंटी पूछेंगी कहां से लिया, हरतालिका तीज पर पहनें हिना खान सी 9 साड़ी

3/4th या फुल स्लीव्स डिजाइन सूट डिजाइन  

पियर शेप बॉडी में आप स्ट्रेट सूट के साथ स्लीव्स पर भी खास ध्यान दें। सूट के साथ 3/4 स्लीव्स या फुल स्लीव्स आप पर खूब जाचेंगी। आप चाहे तो स्लीव्स में लेस बनवा के उसे खूबसूरत लुक दे सकती हैं। ऐसे सूट्स आपको ऑनलाइन आसानी से मिल जाएंगे। चाहे तो आप लोकल मार्केट में भी अपनी पसंद के प्रिंटेड या एंब्रॉयडरी वर्क वाले सूट खरीद सकती हैं।

पलाजो पैंट जमेंगे पियर शेप बॉडी में

सूट के साथ फ्लोई और स्ट्रेट पलाजो बैलेंस्ड लुक देते हैं। पियर शेप महिलाएं सूट या फिर लॉन्ग टॉप के साथ पलाजो पहन अपने लुक को इनहेंस कर सकती हैं। आप पलाजो में लेस वर्क, एंब्रॉयडरी वर्क और प्रिंटेड डिजाइन मिल जाएंगे। आपको अपनी ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहिए। 

लंबे कुर्ते के साथ पहनें चूढ़ीदार 

आजकल धोती पैंट, लैगिंग या पटियाला सलवार का खूब चलन है। अगर आप स्ट्रेट सूट पहन रही हैं, तो उसके साथ चूड़ीदार पजामा भी पहन सकती हैं। यह पजामा कॉटन फैब्रिक में बेहद खूबसूरत बनते हैं। आप चाहे तो इन्हें ऑनलाइन या लोकल मार्केट से खरीदें और अपनी अलमारी में रखें।

और पढ़ें: Black Kurti Styling Ideas: ब्लैक कुर्ती के साथ जोड़े यें 6 स्टाइल, हुस्न देख लोग बोलेंगे माशाअल्लाह

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Makeup Mistakes: फाउंडेशन लगाने के 1 घंटे बाद चेहरा क्यों पड़ जाता है काला? जानें असली वजह
Old School Bag DIY: पुराने स्कूल बैग फिर से Reuse कैसे करें? जानें 5 कमाल के आइडिया