Raksha Bandhan Card: रक्षाबंधन कार्ड कॉम्पटीशन में दिखेगा सबसे अलग, ट्राई करें 5 यूनिक DIY आइडियाज

Published : Aug 09, 2026, 04:25 PM IST
Raksha Bandhan Card Ideas

सार

Raksha Bandhan Card Ideas Simple : रक्षाबंधन 2026 पर राखी की जगह बनाएं ये 5 आसान और यूनिक DIY कार्ड। स्कूल प्रतियोगिता के लिए बिंदी पत्ते, क्राफ्ट पेपर और बो कार्ड जैसे आइडिया ट्राई करें।

Raksha Bandhan Card Ideas: भाई-बहन के प्यार का त्योहार रक्षाबंधन इस बार 28 अगस्त को मनाया जाएगा। बाजारों से लेकर स्कूल-कॉलेज में भी तैयारियां जोरों पर हैं। अगर आपके स्कूल में भी रक्षाबंधन प्रतियोगिता का आयोजन होता है तो इस बार राखी बनाने की बजाय क्यों स्पेशल DIY कार्ड बनाया जाएगा, यहां देखें ऐसे 5 आइडियाज, जिन्हें आप भी विकल्प बना सकते हैं।

बिंदी की पत्ते से बनाएं स्पेशल कार्ड

अगर आप ज्यादा पैसे नहीं खर्च करना चाहते हैं तो ये आइडिया बढ़िया है। मम्मी के पास खाली बिंदी के पत्ता मिल जाएगा। इसमें आप छोटे-छोटे रक्षाबंधन थीम से जुड़े स्टीकर्स चिपकाएं, जो आसानी के किसी भी स्टेशनरी में मिल जाएंगे। अब अंदर स्केच पेन से Happy Raksha Bandhan लिख दें। बस सुंदर सा कार्ड तैयार है।

रक्षाबंधन कार्ड आइडिया यूनिक

आर्ट एंड क्रॉफ्ट में दिलचस्पी है तो आप इस कार्ड को विकल्प बना सकती हैं। इसके लिए गुलाबी रंग के कागज को बेस की तरह यूज करें, इसमें सफेद रंग का छोटा का कागज चिपकाएं। फिर कैंची की हेल्प से व्हाइट पेपर को वेवी स्टाइल में काट दें। इसमें Raksha Bandhan Wishes लिखें। कार्ड के चारों ओर एक रंगीन रिबन लपेटकर गोंद से चपका दें। वहीं, ऊपर से मोती या स्टीकर लगाएं। कार्ड के कोनों पर फोम से बने गुलाबी दिल चिपकाएं। वहीं, एक दूसरे कागज में Best Brother Ever लिख दें।

ये भी पढ़ें- Independence Day Rangoli: स्कूल से ऑफिस तक बनाएं ये आसान तिरंगा रंगोली

क्राफ्ट पेपर कार्ड फॉर रंक्षाबंधन

ज्यादा एक्सपेरिमेंट करने की बजाय आप एक सादे सफेद कार्ड पेपर का यूज करें। कार्ड के बीच में गोला बनाए, जो राखी की थाली का काम करेगी। अब सर्कल के अंदर पेंसिल से दीये, मिटाई, रंगीन राखियों की फोटो बनाएं। वॉटरकलर से थाली को वाइब्रेंट बना दें। जबकि कोनों पर स्केच पेन सा यूज कर छोटे-छोटे फूलों की डिजाइन बनाएं।

ये भी पढ़ें- Independence Day Essay in Hindi: 15 अगस्त निबंध, बीच में जोड़ें ये जोशीले नारे

राखी स्पेशल बो कार्ड

येलो कलर चार्ट पेपर को आयताकार टुकड़े में काट लें। इसे बीच में से मोड़ ताकि लिफाफे जैसा दिखेग। काले चार्ट पेपर से पीले कार्ड के फ्रंट कवर पर नीचे की तरफ पट्टी चिपकाएं। काले पेपर का छोटा वर्गाकार टुकड़ा लें, उसे पंख की तरफ फोल्ड करें, बीच के हिस्से को गोंद से चिपका दें। धागे से बांधे ताकि दिखने में बो जैसा लगे। अब वी शेप के टुकड़े काटकर अच्छे से चिपका दें, पूरी तैयार बो कार्ड के ऊपरी हिस्से में चिपका दें। लास्ट में मोती लगाकर डेकोरेट करें।

सिंपल राखी कार्ड कैसे बनाएं ?

ज्यादा क्रिएटिविटी करने की बजाय स्कूल के लिए सिंपल राखी कार्ड भी बनाया जा सकता है। इसके लिए प्लेन येलो कार्ड चार्ट पेपर लें और इसे कार्ड शेप में काट लें। अब इसमें पेंसिल कलर की मदद से भाई-बहन की फोटो बनाएं और ऊपर स्केच से Happy Raksha Bandhan Quotes लिखें। बस तैयार है आपका सुंदर सा कार्ड।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Independence Day Rangoli: स्कूल से ऑफिस तक बनाएं ये आसान तिरंगा रंगोली, हर कोई करेगा तारीफ
Sawan Somwar Shivling Decoration: रुद्राभिषेक से पहले ऐसे सजाएं शिवलिंग और पूजा रूम, पंडित जी भी करेंगे तारीफ