15 August Rangoli Design: स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल-कॉलेज और ऑफिस सजाने के लिए बनाएं आसान और खूबसरत तिरंगा रंगोली डिजाइन। देखें यूनिक रंगोली आइडियाज और आसान टिप्स।
Independence day rangoli simple: स्कूल-कॉलेज से ऑफिस तक में 15 अगस्त की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। आजादी का जश्न केवल ध्वजारोहण तक नहीं होता है। बल्कि तिरंगी थीम में ऑफिस-क्लासरूम डेकोरेट करने का भी होता है। ज्यादा आर्ट एंड क्राफ्ट नहीं आता है तो इस बार डेकोरेशन के लिए रंगोली को विकल्प बनाएं। इस आर्टिकल में आपके लिए ऐसी ही 15 August Rangoli Design लेकर आए हैं जो सुंदरता बढ़ाने के साथ आपको रंगोली कॉम्पीटिशन जिताने में भी मदद कर सकते हैं।
रंगोली डिजाइन फोटो (Independence day rangoli images)

जय हिंद थीम बेस पर यह रंगोली डिजाइन बहुत यूनिक है। इसके बनाने के लिए सफेद रंग के स्क्वायर शेप बनाते हुए बीच में स्लोगन लिखें। किनारों पर नारंगी, सफेद, हरा और सफेद रंग से तिरंगा फूल और रिबन बनाएं। नीचे की ओर मोती जैसे बिदुं बनाते हुए लटकन दें। यह यूनिक होने के साथ आसान भी है।
स्कूल के लिए रंगोली डिजाइन (Independence Day rangoli competition in school)
यह रंगोली आसान होने के साथ यूनिक भी है। सबसे पहले तीन छोटे-छोटे हाफ शेप में गोलाकार बेस बनाकर INDIA लिखें। वहीं, किनारे पर तिरंगे के तीन रंगों केसरिया, सफेद और हरा रंग में बड़े-बड़े फूल बनाकर पत्तियां बना दें।

राउंड शेप रंगोली की डिजाइन (15 August Independence Rangoli Ki Design)
अगर आप रंगोली बनाने में दिलचस्पी रखती हैं तो इस डिजाइन को 15 अगस्त के लिए जरूर सेव करें। इसमें राउंड शेप में तिरंगा (केसरिया, सफेद और हरे) रंग का इस्तेमाल करते हुए चक्र बनाया गया है। वहीं, ऊपर की तरफ झंडा लहराते हुए तीन मानव आकृतियां बनाई गई है। वहीं, पूरे गोले के चारों तरफ गुलाबी फूलों की घेराबंदी और बॉर्डर और भी खास बना रहा है।
ये भी पढ़ें- Amazon Great Freedom Sale: मेकअप और ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर धांसू ऑफर्स

आसान रंगोली डिजाइन (Easy Rangoli Design For Independence Day)
ज्यादा एक्सपेरिमेंट की बजाय आप इस तरह की आसान रंगोली की डिजाइन बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले राउंड शेप गोला बनाएं और इसमें तिरंगा कलर से चक्र बना दें। स्टाइलिश लुक देने के लिए गोले के तरफ सुंदर नीला मोर और नीचे से चारों तरफ फैले हुए मोरपंख की घेराबंदी कर दें।
ये भी पढ़ें- Independence Day Essay in Hindi: 15 अगस्त निबंध, बीच में जोड़ें ये जोशीले नारे
मोरपंख पत्ती तिरंगा रंगोली (Peacock Rangoli Design 15 August Photo)
इस रंगोली का मुख्य आकर्षण न्यू डिजाइन है। इसे एक सुंदर पत्ती या मोरपंख के आकार में ढाला गया है, जिसमें तिरंगे के तीनों रंग शामिल है। वहीं, बीच में स्पष्ट अशोक चक्र है रंगों के बारीक लाइन्स इसे अट्रेक्टिव बना रहे हैं।

रंगोली बनाने के आसान टिप्स
- रंगोली में रंग भरने से सफेद चॉक ये पेन से आउट लाइन बनाएं, इससे डिजाइन बिगड़ेगा नहीं
- गोला बनाने के लिए प्लेट, ढक्कन या चूड़ी का इस्तेमाल करें
- बारीक लाइन्स-डॉट्स बनाने के लिए मासिच की तीली-टूथपिक यूज करें
- बड़े हिस्से में एक समान रंग फैलाने के लिए चाय की छलनी जरूर रखें
- रंगों को बारीक शेप में गिराने के लिए खाली केचप या स्क्वीज बोतल रखें
- आउटलाइनिंग भरने के लिए मेहंदी की तरह कोन बना लें, इससे बारीक डिजाइन बनाना आसान हो जाता है
