लाइफस्टाइल डेस्क: 26 जनवरी यानी की गणतंत्र दिवस का दिन हर भारतीय के लिए बहुत खास होता है। ऐसे में इस दिन की शुरुआत आप अपने करीबियों, आसपास के लोगों, रिश्तेदारों को इन मैसेज, कोट्स और बधाई संदेश से विश कर सकते हैं..
गणतंत्र दिवस के मौके पर लोग अपने जान पहचान वाले लोगों को 26 जनवरी की शुभकामनाएं देते हैं और यह गणतंत्र दिवस तो और ज्यादा खास है, क्योंकि इस साल देश अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। बता दें कि 26 नवंबर 1949 में भारत का संविधान बनकर तैयार हुआ और इसके बाद 26 जनवरी 1950 को इसे पूरे देश में लागू कर दिया गया। हमारे देश के संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर हैं और यह विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है। देश के संविधान को तैयार करने के लिए 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगे थे।
211
भारत माता तेरी गाथा, सबसे ऊंची तेरी शान, तेरे आगे शीश झुकाए, दे तुझको हम सब सम्मान। हैप्पी रिपब्लिक डे 2023
311
हम आपको 2023 के गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं! आइए आज कुछ समय भारत के उन सच्चे नायकों को याद करें, जिन्होंने हमें आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
411
भारत के गणतंत्र का, सारे जग में मान, दशकों से खिल रही, उसकी अद्भुत शान, सब धर्मों को देकर मान रचा गया इतिहास, इसलिए हर देशवासी को इसमें है विश्वास। गणतंत्र दिवस की बधाई
511
ये बात हवाओं को बताए रखना, रोशनी होगी चिरागों को जलाए रखना, लहू देकर जिसकी हिफात हमने की, ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाए रखना। गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
611
आजादी का जोश कभी काम न होने देंगे, जब भी जरुरत पड़ेगी देश के लिए जान लूटा देंगे, क्योंकि भारत हमारा देश है, अब दोबारा इस पर कोई आंच न आने देंगे... जय हिन्द
711
हर भारतीय को अब यह भूल जाना चाहिए कि वह राजपूत है, सिख है या जाट है, उसे याद रखना चाहिए कि वह भारतीय है। गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
811
मन में स्वतंत्रता, शब्दों में ताकत, हमारे खून में पवित्रता, हमारी आत्मा में गर्व, हमारे दिलों में जोश, आइए गणतंत्र दिवस पर हमारे भारत को सलाम करें। हैप्पी गणतंत्र दिवस 2023
911
जमाने भर में मिलते हे आशिक कई, मगर वतन से खूबसूरत कोई सनम नहीं होता। नोटों में भी लिपट कर मरे हे कई,मगर तिरंगे से खूबसूरत कोई कफ़न नहीं होता। हैप्पी रिपब्लिक डे 2023
1011
आइए हम अपनी भारत माता की शपथ लें कि हम अपने देश की समृद्धि के लिए वह सब कुछ करेंगे जो हम कर सकते हैं। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!
1111
आइए हम एक वादा करें कि हम अपने बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों के कठिन बलिदानों को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। हम अपने देश को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। गणतंत्र दिवस 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं