
लाइफस्टाइल डेस्क। जींस तो लगभग हर कोई पहनता है। कई बार हम जींस पुरानी और खराब होने पर इसे फेंक भी देते हैं, लेकिन अगर कहां जाए अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है पुरानी जींस को आप अच्छी तरह से भी यूज कर सकते हैं। इतना ही नहीं ओल्ड जींस होम डेकोर के भी काम आ सकती है तो आप क्या कहेंगे। दरअसल, आज हम आपके लिए कुछ हैक्स लेकर आए हैं। जिसकी हेल्प के साथ आप पुरानी जींस को फेंकने की बजाय घर के बहुत सारे काम आसानी से निपट सकते हैं। ये देखने में भी बहुत ज्यादा सुंदर लगते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप पुरानी जींस का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।
1) जींस से बनाएं कैरीबैग
घर में सब्जी लाने के लिए किसी न किसी तरह की बैग की जरूरत पड़ती है अक्सर लोग इसे बाहर से खरीदते हैं। जिसमें पैसा ज्यादा खर्च होता है हालांकि आप पुरानी जींस से कैरीबैग तैयार कर सकते हैं। खास बात है कि यह काफी ज्यादा मजबूत होते हैं और इसे कैरी करने में कोई दिक्कत भी नहीं होती। अगर आपके पास डेनिम जींस है तो यह और भी ज्यादा सुंदर लगेगा।
2) डेनिम हेयर बैंड
बाजार में एक से बढ़कर एक हेयर बैंड मिल जाएंगे लेकिन क्या कभी अपने डैनी बियर बंद देखा है। अगर नहीं देखा तो आप पुरानी जींस से ही तैयार कर सकती हैं। इसके लिए थोड़ी सी इलास्टिक की जरूरत पड़ेगी। जिसके मदद से हेयर बैंड तैयार कियाजा सकता है। ये आपके बालों को बेहद खूबसूरत दिखाएगा। इसे बनाना भी बेहद आसान है।
3) जींस पोर्ट होल्डर
जींस के दो भागों को एक साथ सिलकर पोर्ट होल्डर तैयार किया सकता है। इससे कोई भी गर्म चीज पकड़ने में आसानी होगी। आपके हाथ चलेंगे। अगर किचन क्लोथ जल्दी गंदा हो जाता है तो आप इसे चुन सकती हैं। ये मोटे फैब्रिक पर बने होते हैं, इसलिए इनके गंदे होने की टेंशन भी कम रहेगी।
4) पॉकेट ऑर्गेनाइजर
जींस के आधे हिस्से को काटकर आप पॉकेट ऑर्गेनाइजर बन सकते है। जहां पर पेन से लेकर कैंची, चाकू जैसी चीज रखी जा सकती है। ये प्लेन वॉलो को गॉर्जियस लुक देगा। आप किचन में भी इसे टांग सकती हैं।
5) डेनिम कुशन कवर
अगर कुशन कवर जल्दी गंदे हो जाते हैं तो इससे बचने के लिए डेनिम जींस से कवर बना सकती है। ये हर बेडशीट के साथ जचेंगे और बारबार धोने की टेंशन भी नहीं रेगी। आप टेबल कवर के तौर पर भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- ननद से रिश्ते सुधारने के लिए भाभी फॉलो करें 10 Tips
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.