हाफ रिबन ब्रेड हेयरस्टाइल
अगर आप अपने हाफ पोनीटेल को ब्रेड लुक देना चाहती हैं, तो फिर इस तरह से रिबन उसमें ऐड करें। सिंगल ब्रेड हो या फिर डबल ब्रेड रिबन के साथ बनाएं और ऊपर या नीचे बो डिजाइन बनाएं। यह स्टाइल कॉलेज, फेस्टिव फंक्शन, बर्थडे पार्टी या प्री-वेडिंग इवेंट्स के लिए शानदार ऑप्शन है। अगर आप सिंपल खुले बालों में थोड़ा अलग और ट्रेंडी ट्विस्ट चाहती हैं, तो यह रिबन ब्रेड जरूर ट्राई करें।