Published : Jun 24, 2024, 02:42 PM ISTUpdated : Jun 24, 2024, 03:23 PM IST
Solo Trip Places in India: बीते कुछ सालों से सोलो ट्रेवल का ट्रेंड बढ़ गया है। वीकेंड पर लोग बैक पैक कहीं दूर निकल जाते हैं। पहली बार सोलो ट्रिप पर जाने की सोच रहे हैं तो हम आपके लिए 7 खास जगहें लेकर आए हैं जहां की सोलो ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
साउथ इंडिया स्थित मैसूर सोलो ट्रेवल के लिए बेस्ट है। यहां पर मैसूर प्लेन,चुमौदी हिल्स, वृंदावन गार्डन जैसी कई जगहें घूमने के लिए अच्छा ऑप्शन है। इसके अलावा मैसूर आने पर फिल्टर कॉफी, डोसा,इडली का लुत्फ उठाना बिल्कुल ना भूलें।
27
2) ऋषिकेश (Rishikesh)
देवभूमि ऋषिकेश भी सोलो ट्रैवलर विजिट कर सकते हैं। यहां पर त्रिवेणी घाट,लक्ष्मण झूला, गंगा आरती सैलानियों के बीच खूब प्रसिद्ध है। वहीं जब बात लोकल फूड की आती है तो ऋषिकेश की वेजेटेरियन और आयुर्वेदिक कुजीन ट्राई करने दूर-दूर से सैलानी आते हैं। आप केवल 3-4 दिन में ऋषिकेश घूम सकते हैं।
37
3) जयपुर (Jaipur)
राजस्थान की छाप केवल भारत नहीं बल्कि दुनियाभर में है। अगर राजस्थानी कल्चर देखना चाहते हैं तो सोलो ट्रेवल के लिए जयपुर बेस्ट है। आप जयपुर में आमेर किला, हवा महल, सिटी पैलेस का दीदार कर सकते हैं। वहीं जयपुर जाने पर दाल-बाटी चूरमा खाना ना भूले।
47
4) पांडिचेरी (Pondicherry)
कम बजट में सोलो ट्रिप करनी है तो पांडिचेरी से बेस्ट प्लेस नहीं मिलेगा। शानदार बीच, पुर्तगाली कॉलोनी और नेचुरल ब्यूटी के लिए ये जगह बेस्ट है। आप पांडिचेरी किसी भी सीजन में आ सकते हैं। यहां आने पर पेस्ट्री और सी फूड का लुत्फ जरुर उठाएं।
57
5) वाराणसी (Varanasi)
लाइफ में एक बार महादेव की नगरी काशी जाने का सपना हर किसी का होता है। आप भी सोलो ट्रिप के साथ वाराणसी एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां पर गंगा किनारे घाट, सारनाथ और बनारसी की गलियां घूम सकते हैं। वहीं बनारस की चाट,पान और लस्सी का स्वाद लिए ट्रिप अधूरी मानी जाती है।
67
6) कोच्चि (Kochi)
केरल स्थित कोच्चि भी घूमने के लिए शानदार डेस्टिनेशन है। अगर आप फूड लवर हैं तो कोच्चि विजिट कर सकते हैं। इस शहर में सी फूड की कई शानदार वैरायटी मिलती हैं। वहीं यहां ज्यादा से ज्यादा विदेश टूरिस्ट आते हैं।
77
7) उदयपुर (Udaipur)
झीलो का शहर उदयपुर भी सोलो ट्रेवल के बेस्ट है। आप सिटी पैलेस, पिछौला लेक जैसी जगहों को विजिट करें,साथ ही यहां की संस्कृति राजस्थान के इतिहास को दर्शाती है। अगर उदयपुर आ रहे हैं तो गट्टे की सब्जी का टेस्ट जरूर चखें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.