फूलों में आपकी स्किन को पूरी तरह से ग्लोइंग और खूबसूरत बनाने की प्रॉपर्टी होती है। फूलों के औषधीय गुणों के कारण यह कई हाई-एंड ब्यूटी सैलून में स्किन ट्रीटमेंट के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। इन फूलों का इस्तेमाल कर आप घर पर ही फेस पैक बना सकती हैं। ये आपकी त्वचा को तरोताजा और टोन करते हैं। यहां जानें 4 तरह के होममेड फेस पैक, जिनको आप आसानी से घर पर बना सकती हैं।
25
गुबाल फेस पैक
एक मुठ्ठी गुलाब की पंखुड़ियों को धोकर व पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें एक चम्मच दही और शहद के साथ संतरे के छिलकों का पाउडर मिलाएं। यह पैक आपकी स्किन को रिलैक्स करता है।गुबाल फेस पैक सबसे नेचुरल तरीके से आपकी स्किन पर टोनिंग का काम करेगा।
35
गेंदा फेस पैक
गेंदा फेस पैक बनाने के लिए फूलों को रात भर गर्म पानी में छोड़ दें। अब दही और चंदन को इस पानी में डालें और सभी को एक साथ मिलाकर एक चिकना पेस्ट बना लें। तैयार मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। गेंदा फेस फैक, फुंसियों आदि से राहत प्रदान करता है। इससे पिंपल्स और रैशेज भी ठीक होते हैं।
45
गुड़हल फेस पैक
गुड़हल का फेस पैक स्किन क्लिंजिंग, ऑयल रिड्यूज, पिंपल्स और एक्ने को कम करने में मदद करता है। यह पिंपल्स के निशान को भी हल्का करता है। सबसे पहले ठंडे पानी में फूलों को रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह फूलों को पीस लें। अब इसको छान कर, 3 चम्मच ओट्स, 2 बूंद टी ट्री ऑयल के साथ मिलाएं पेस्ट तैयार कर लें। अब आप इसे अपनी स्किन पर अप्लाय कर सकती हैं।
55
मोगरा फेस पैक
दो मुठ्ठी मोगरा के फूलों को पीसकर उसमें 1 से 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और करीबन 20 मिनट बाद धो लें। इससे आप रिंकल्स फ्री स्किन पा सकते हैं। यह स्किन को टोन, टाइटन, एजिंग साइन्स के लिए भी जाना जाता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.