राउंड फेस और डबल चिन गर्ल्स एवॉइड करें 4 स्टाइलिंग मिस्टेक, दिखेंगी एकदम स्लिम

Published : Jul 21, 2026, 09:30 PM IST
स्टाइलिंग मिस्टेक

सार

Round face double chin styling mistakes: अगर आपका चेहरा राउंड है और डबल चिन की वजह से फेस भरा हुआ दिखता है, तो कुछ स्टाइलिंग मिस्टेक्स से बचना जरूरी है।

अगर आपका फेस राउंड और चिन डबल है, तो तैयार होने के दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। चूंकी राउंड फेस गर्ल्स मेकओवर के दौरान कुछ गलतियां कर देती हैं, जिसके कारण फेस ज्यादा मोटा दिखना लगता है। साथ ही चिन भी डबल दिखती है। जानिए किन टिप्स की मदद से खुद को स्लिम दिखाया जा सकता है। 

अवॉयड करें सुपर टाइट बन

अगर आपका चेहरा गोल है, तो आपको सुपर टाइट बन बनाने की गलती नहीं करनी चाहिए। बन बनाने पर आपका चेहरा और भी ज्यादा गोल दिखेगा। ऐसे में आपको ओपन हेयर स्टाइल अपनानी चाहिए, जिससे आपका फेस ढका दिखे और डबल चिन भी विजिबल न हो। लॉन्ग लेयर्स, साइड पार्टिंग, सॉफ्ट वेव्स आदि ऑप्शन आप चुन सकती हैं। 

हाई नेक और बंद गले वाले आउटफिट करें अवॉइड

टर्टल नेक, हाई नेक या पूरी तरह बंद गले वाले कपड़े चेहरे और गर्दन को अटैच दिखाते हैं। अगर आप ब्लाउज पहन रही हैं, तो हाई नेक को पूरी तरह से अवॉइड करें। आप चाहे तो V-नेक, स्कूप नेक, स्वीटहार्ट नेकलाइन, कॉलर वाले शर्ट पहनकर खुद को थोड़ा स्लिम दिखा सकती हैं। 

और पढ़ें: बेटी को सावन में गिफ्ट करें सुंदर सिल्वर ब्रेसलेट, हाथों की बढ़ेगी खूबसूरती

गर्दन से चिपके नेकलेस करें अवाइड

आप गर्दन से चिपके नेकलेस हो या फिर चांदबालियां, इन्हें पूरी तरह से अवॉइड कर दें वरना चेहरा भरा-भरा दिखेगा। इसकी जगह आपको लॉन्ग पेंडेंट नेकलेस, लेयर्ड चेन, V-शेप नेकपीस पहनकर सजना चाहिए। 

बल्की हुडी करें अवॉइड

आप बल्की हुडी को अवॉइड करें। साथ ही वर्टिकल स्ट्राइप्स वाले कपड़े पहनें।अच्छी फिटिंग वाले कपड़े आपके ऊपर बहुत अच्छे लगेंगे। बहुत टाइट या बहुत ढीले ड्रेस आपके ओवरऑल लुक को खराब कर सकते हैं। 

राउंड फेस और डबल चिन को छिपाने के लिए सिर्फ मेकअप ही नहीं बल्कि सही स्टाइलिंग के कपड़े भी बहुत जरूरी है। एक बार स्टाइलिंग करने के बाद चेक जरूर करें।

और पढ़ें: सुहागिनों के लिए सावन में लाल चूड़ियों के 6 खूबसूरत कॉम्बिनेशन

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Bean Bag Chair Online: 1000 रु. से भी कम में खरीदें स्टाइलिश बीन बैग चेयर, देखें 6 बेस्ट डील्स
केमिकल हेयर डाई छोड़िए! इन 5 नेचुरल तरीकों से बालों को दें डार्क कलर और जबरदस्त शाइन