न दीमक न फूलने की टेंशन, बाथरूम के लिए एल्युमिनियम दरवाजा डिजाइन

Published : Jul 21, 2026, 04:30 PM IST
Aluminum Bathroom Door

सार

Aluminium Door Design Photos: कम बजट में बाथरूम के लिए दरवाजा तलाश रहे हैं ? मॉडर्न, टिकाऊ और कम मेंटेनेंस वाले एल्युमिनिमय गेट की डिजाइन देखें, जो आपके घर की सुंदरता को बढ़ा सकते हैं।

बाथरूम चाहे कितना अच्छा क्यों न हो जब तक दरवाजा रॉयल न लगे लुक खिलकर नहीं आता है। कई बार तो लोग स्टाइल के लिए वुडन गेट लगवा लेते हैं लेकिन लगातार पानी पड़ने ये फूल जाता है। अगर आप भी लकड़ी के दरवाजे में पैसे बर्बाद कर चुके हैं तो क्यों न इस बार कुछ बजट फ्रेंडली खरीदा जाए। इस आर्टिकल में देखें कम प्राइम रेंज में आने वाले एल्युमिनिमय दरवाजा (aluminum door design) डिजाइन, जो स्टाइलिश लगने के साथ जल्द खराब भी नहीं होंगे।

स्ट्राइप वर्क एल्युमिनियम दरवाजा

यह मैट फिनिश स्ट्राइप वर्क एल्युमिनियम दरवाजा डिजाइन है, जिसमें एल्युनिमियम के साथ पैनलिंग वर्क है। बीच में लगा प्राइवेसी ग्लास इसे टॉप क्लास लुक देता है। आप इसे बाथरूम के अलावा बालकनी, स्टोर रूम या फिर कमरे के लिए चुनें। यह डिजाइन उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो मॉडर्न-प्रीमियम और प्राइवेसी पसंद करते हैं।

एल्युमिनिमय डोर प्राइस

डार्क ब्राउन फिनिश वाले इस दरवाजे में ऊपर मल्टी पेन ग्लास और नीचे सॉलिड एल्युमिनियम पैनल दिया गया है। इसका ऊपरी हिस्सा कमरे में नेचुरल लाइट बरकरार रखेगा, जबकि निचले का हिस्सा सॉलिड सिक्योरिटी देता है। यह आपके वॉशरूम को सिंपल बट क्लासिक लुक देगा।

ये भी पढ़ें- 50 रु. में 5 हजार वाला हैंड रेट्रो मिरर

आर्च शेप्ड ग्लास एल्युमिनियम दरवाजा

ट्रेंडी ऑलिव ग्रीन फिनिश वाला ये एल्युमिनियम दरवाजा मेहराब वाली डिजाइन पर आता है। इसमें एल्युमिनियम पैनल संग वर्टिकल लाइन्स का रिब्ड ग्लास लगा है जो रोशनी को रोके बिना अंदर की प्राइवेसी बनाए रखता है।

ये भी पढ़ें- राजकोटी झालर के ट्रेंडी डिजाइन

मैट ब्लैक एल्युमिनियम फ्रेम डोर

यह डिजाइन मैट ब्लैक एल्युमिनियम फ्रेम में आती है, जिसमें प्लेन फ्रॉस्टेड ग्लास लगा हुआ है। यह स्लीक और मिनिमलिस्टिक डिजाइन है जो घर के मॉडर्न इंटीरियर को मॉडर्न, साफ-सुथरा और एलिगेंट लुक देगा। आप इसे वॉशरूम के अलावा बेडरूम, स्टडी रूम या फिर ऑफिस के लिए भी चुन सकते हैं।

फ्लोरल प्रिंटेड दरवाजा फोटो

आजकल पैनल वर्क वाले दरवाजा भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। यह एल्युमिनियम फ्रेम वाले इस दरवाजे में ग्लास पर सुंदर फ्लोरल नक्काशी दी गई है। जहां ग्लास पर बना यह डिजाइन डायरेक्ट रोशनी को अंदर आने देता है। यह क्लासिक और डेकोरेटिव टच देता है, जो बालकनी- वॉशरूम और लिविंग रूम के लिए सस्ता और लोकप्रिय विकल्प है।

एल्युमिनिमय दरवाजे की खासियत

  • लकड़ी की तरह दीमक नहीं लगते
  • गलने-सड़ने का खतरा न बराबर होता है
  • बारिश, नमी, तेज धूप सहन कर लेता है
  • बार-बार पेंट-पॉलिश कराने की जरूरत नहीं
  • एल्युमिनियम काफी ज्यादा हल्का होता है
  • बाजार में पैनल से फ्रेम पर ढेरों डिजाइन उपलब्ध
  • वुडन फिनिश से पाउडर कोटिंग पर रेंज उपलब्ध
  • लकड़ी के मुकाबले सस्ता

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

राउंड फेस और डबल चिन गर्ल्स एवॉइड करें 4 स्टाइलिंग मिस्टेक, दिखेंगी एकदम स्लिम
Bean Bag Chair Online: 1000 रु. से भी कम में खरीदें स्टाइलिश बीन बैग चेयर, देखें 6 बेस्ट डील्स