
साइना नेहवाल सिर्फ बैडमिंटन कोर्ट की क्वीन नहीं, बल्कि उनके एथनिक फैशन चॉइस भी लाखों लड़कियों को इंस्पायर करते हैं। खासकर येलो कलर के सूट सेट में उनका अंदाज देखने लायक होता है। येलो कलर पॉजिटिविटी, एनर्जी और फ्रेशनेस का सिम्बल है। सावन और राखी जैसे त्योहारों में ये रंग बेहद शुभ माना जाता है। साइना नेहवाल के सूट डिजाइंस इस बात का प्रूफ हैं कि येलो कलर हर स्किन टोन पर खिलता है और चेहरे पर अलग सा ग्लो लाता है। अगर आप भी इस सावन, हरियाली तीज या आने वाली राखी पर कुछ फ्रेश और ब्राइट पहनना चाहती हैं, तो साइना नेहवाल के ये 5 येलो सूट डिजाइन जरूर ट्राई करें।
साइना नेहवाल अक्सर येलो कुर्ता-पैंट सेट कैरी सकती हैं। उनका ये कंट्रास्ट दुपट्टा वाला सिंपल येलो अंगरखा सूट आप भी ट्राई कर सकती हैं। ये लुक सिंपल होने के साथ-साथ क्लासी भी लगता है। कॉलेज गर्ल्स से लेकर ऑफिस गोइंग वुमन तक इसे आसानी से कैरी कर सकती हैं। प्लेन सूट में जब हैवी दुपट्टा आता है, तो पूरा लुक रॉयल लगने लगता है।
और पढ़ें- ग्रीन ब्लाउज के लिए गले की 5 डिजाइन, सब पूछेंगे - ये पीस कहां से खरीदा?
लखनऊ की मशहूर चिकनकारी अगर येलो कलर में हो, तो बात ही अलग होती है। साइना नेहवाल ने एक बार येलो चिकनकारी कुर्ता सेट पहना था जिसमें सिल्वर और गोल्डन जरी की फाइन बूटियां थीं। यह सूट डिज़ाइन शादी के फंक्शन, हल्दी या तीज के लिए बेस्ट रहेगा। हल्की जूलरी के साथ ये लुक और भी एलिगेंट दिखेगा।
और पढ़ें - सस्ते में लगें खानदानी, सावन में पहनें 7 क्रेप साड़ी डिजाइंस
साइना का येलो अनारकली कुर्ता लुक भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। हैवी वर्क के साथ सिल्क दुपट्टा के साथ आप साटन फैब्रिक में प्लेन अनारकली डिजाइन ट्राई करें। इसमें बॉर्डर पर गोटा पट्टी लगवाएं। ट्रेडिशनल फेस्टिवल्स के लिए यह लुक बेहद सुंदर और एथनिक फील देगा।
स्ट्रेट कट कुर्ता, येलो कलर का, नीचे मैचिंग पैंट और दुपट्टा – साइना का ये कॉम्बिनेशन यंग गर्ल्स के लिए बेस्ट है। स्ट्रेट कट सूट आपको स्लिम और टॉल लुक देता है। इसमें आपको सिंपल गोल्डन जूलरी पहननी चाहिए जिससे आउटफिट और भी निखरकर आएगा।
साइना नेहवाल का येलो शरारा सूट भी उनके बेस्ट एथनिक लुक्स में से एक है। हैवी गोटा पट्टी और सिल्वर वर्क के साथ शरारा सूट बनवाएं। यह लुक सावन के फंक्शन, तीज, राखी या किसी भी फैमिली गेट-टुगेदर के लिए परफेक्ट रहेगा। साथ में ओक्सिडाइज्ड जूलरी पहनें, जिससे आपका येलो सूट और भी ब्राइट दिखे।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.