
बॉलीवुड की नई फिल्म 'सैयारा' (Saiyaara) ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी इसका क्रेज छाया हुआ है। इंस्टाग्राम रील्स से लेकर फोटोज तक, हर जगह बस अनीत पड्डा (Aneet Padda) की ब्राइडल साड़ी की बात हो रही है। अगर आपने भी मूवी का वो इमोशनल सीन देखकर एक पल को वीडियो पॉज करके गूगल किया अनीत पड्डा की पिंक साड़ी किसने बनाई? तो आप अकेले नहीं हैं। दरअसल फिल्म के सबसे इमोशनल और खूबसूरत पल में अनीत पड्डा एक बेहद मिनिमल, एलीगेंट और सॉफ्ट पिंक साड़ी में स्क्रीन पर आती हैं। उनका लुक इतना ग्रेसफुल है कि हर दुल्हन वैसा ही सिंपल और स्टनिंग बनना चाहेगी।
और पढ़ें - भारी-फूली बनारसी पुरानी, खरीदें नए जमाने की बनारसी टिश्यू साड़ी डिजाइंस
और हैरानी की बात ये है कि ये शानदार साड़ी किसी हाई-एंड ब्रांड से नहीं, बल्कि एक इंडियन डिजाइन लेबल Label ILMA से है। इस साड़ी का नाम है Striped Hand Embroidered Saree with Matching Blouse, जिसकी कीमत है सिर्फ ₹15,350! जी हां, इतने कम दाम में इतना रॉयल लुक वाकई चौंका देने वाला है।
आज की दुल्हनें भारी लहंगे या बहुत ज्यादा जरीदार साड़ियों से ज्यादा सॉफ्ट, सटल और रीपेटेबल पीसेज को पसंद कर रही हैं। अनीत पड्डा का ये ब्राइडल लुक बिल्कुल वैसा ही है जो बिना किसी चमट-मटक के क्लासी और कम बजट में रॉयल फील दे रहा है।
और पढ़ें - जन्माष्टमी के लिए 7 येलो ब्लाउज डिजाइन, पूजा में लगेंगे शुभ भी सुंदर भी
बॉलीवुड में अब तक कई ब्राइडल लुक्स आए हैं, लेकिन Saiyaara में अनीत पड्डा का ये अंदाज कुछ अलग है। यह फिल्म ना सिर्फ एक लव स्टोरी है, बल्कि फैशन लवर्स के लिए एक नई इंस्पिरेशन भी है। तो अगर आप भी अपनी शादी या खास मौके पर कुछ नया, ट्रेंडी और बजट-फ्रेंडली पहनना चाहती हैं, तो इस साड़ी को जरूर एक बार ट्राय करें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.