
Sara Ali Khan Daytime Makeup: अगर आप दिन के पार्टी में शामिल होने जा रही हैं और ज्यादा हैवी मेकअप नहीं चाहती हैं, तो फिर सारा अली खान के मेकअप गाइड को फॉलो कर सकती हैं। बॉलीवुड की ये खूबसूरत अदाकारा हल्का, ग्लोइंग और चुलबुला मेकअप करने के लिए जानी जाती हैं। वो दिन भर फ्रेश और नेचुरल लुक में दिखती हैं। तो चलिए बताते हैं उनका मेकअप ट्रिक्स जिसे वो डे टाइम के लिए यूज करती हैं।
सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह क्लीन और हाइड्रेट करें। हल्का फाउंडेशन या टिंटेड मॉइस्चराइजर लगाएं ताकि नेचुरल फिनिश मिले। ड्यूई प्राइमर से सारा का सिग्नेचर फ्रेश लुक पाएं, जिससे आपका मेकअप लंबे समय तक टिके और स्किन चमकदार दिखे।
गालों की हड्डियों (cheekbones), नाक की ब्रिज और आंखों के अंदरूनी कोनों पर हल्का हाइलाइटर लगाएं। यह छोटा-सा टच आपके चेहरे को तुरंत ब्राइट और ग्लोइंग बना देगा, जो दिन की धूप में भी परफेक्ट लगेगा।
एपल चीक्स पर पीची या पिंक ब्लश लगाएं। इससे चेहरा हेल्दी और एनर्जेटिक दिखेगा। फेस्टिव टच के लिए थोड़ा-सा ब्लश नाक पर भी स्वाइप करें, जिससे प्लेफुल और सनकिस्ड लुक मिलेगा।
और पढ़ें: Nail Polish Health Risks: मैनीक्योर में छुपा कैंसर? नेल पॉलिश पर डॉक्टर की चेतावनी
पीच, पिंक या हल्के शिमरी शेड्स आईशैडो के तौर पर इस्तेमाल करें। पलक पर पतली आईलाइनर की लाइन और हल्की मस्कारा लगाकर आंखों को उभारें। आंखों के अंदरूनी कोनों पर शिमर लगाने से लुक और भी फेस्टिव और फोटो-रेडी लगेगा।
डे पार्टी के लिए डार्क लिपस्टिक की बजाए, सॉफ्ट पिंक, पीच या कोरल शेड्स में ग्लॉसी लिप बाम या टिंटेड ग्लॉस चुनें। इससे होंठ हाइड्रेटेड रहेंगे और लुक में यंगनेस आएगी। होंठों के क्यूपिड बो (Cupid’s Bow) पर हल्का हाइलाइटर लगाकर एक्स्ट्रा फेस्टिव स्पार्कल पाएं।
भौंहों को हल्का-सा डिफाइन करें और ब्रश से ऊपर की ओर सेट करें ताकि चेहरा लिफ्टेड दिखे। पलक या आंखों के कोनों में थोड़ा-सा शिमर लगाकर कैमरा-रेडी ग्लो पाएं।
ड्यूई सेटिंग स्प्रे से मेकअप को लॉक करें ताकि पूरा दिन फ्रेशनेस बनी रहे। अपने साथ हमेशा एक छोटा ब्लश या लिप ग्लॉस साथ रखें ताकि जल्दी टच-अप किया जा सके। इससे आपका चुलबुला और रिफ्रेशिंग सारा-स्टाइल मेकअप लुक पूरे दिन बना रहेगा।
इसे भी पढ़ें: Hair Care: हेलमेट पहनना स्कैल्प पिंपल को दावत, किस तरह रखें बालों का ख्याल? जानें यहां
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.