विदेशी मॉडल ने बीच सड़क पर पहनी लाल साड़ी, Video देख भड़कीं इंडियन गर्ल्स

Published : Jul 04, 2025, 02:12 PM ISTUpdated : Jul 04, 2025, 02:47 PM IST
Saree Viral Video

सार

Saree Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी लड़की सार्वजनिक जगह पर साड़ी पहनती नजर आ रही है। हालांकि, उसकी यह एक्टिविटी कई भारतीय लड़कियों को पसंद नहीं आई। 

Saree Fashion Video: साड़ी भारतीय नारी की पहचान मानी जाती है और अब विदेशी महिलाएं भी इस एथनिक ड्रेसकी दीवानी होती जा रही हैं। साड़ी को ट्रेडिशनल के साथ-साथ फ्यूजन लुक में भी स्टाइल किया जा सकता है, जिससे हर मौके पर ग्लैमरस अंदाज़ पाया जा सकता है। हाल ही में एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सड़क के बीचों-बीच लाल साड़ी पहनती नजर आईं। इस लुक में वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।

मोनिका कबीर नामक कंटेंट क्रिएटर और मॉडल ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह ब्लैक पैंट और रेड ब्लाउज पहनकर पब्लिक प्लेस पर पहुंचीं। वहीं, उन्होंने सबसे पहले पेटीकोट पहना और फिर शॉपिंग बैग से लाल साड़ी निकालकर उसे पहनना शुरू किया। उन्होंने साड़ी की प्लीट्स भी पारंपरिक तरीके से ही बनाईं। उनका पहनने का अंदाज यह जाहिर कर रहा था कि वह न केवल साड़ी पहनना पसंद करती हैं, बल्कि उन्हें यह पहनने का सही तरीका भी आता है। आसपास मौजूद लोग उन्हें देख रहे थे, कुछ हैरान भी नजर आए।

साड़ी लुक को मांगटीका और नेकलेस से किया कंप्लीट

मोनिका ने साड़ी लुक कंप्लीट करने के लिए गले में नेकलेस और मांगटीका पहना था।हैवी मेकअप और स्लीवलेस ब्लाउज उनके लुक में चार-चांद लगा रही थी। जैसे ही मॉडल ने साड़ी पहनी वैसे ही वहां मौजूद महिलाओं ने तालियां बजाईं। इसके बाद  मोनिका खुशी से झूमती हुई वहां से चली गईं। हालांकि, इस दौरान एक सिक्योरिटी गार्ड  ने उनकी इस हरकत पर आपत्ति जताई।

 

 

तुर्की में रशियन गर्ल ने शूट किया वीडियो

खुद को रशियन गर्ल बताने वाली मोनिका कबीर ने यह वीडियो तुर्की में शूट किया था। लेकिन कई भारतीय लड़कियों को यह अंदाज़ पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा, ‘घर से पहनकर नहीं आ सकती थीं? यहां सरेआम तमाशा कर दिया।’ एक और ने लिखा, ‘आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं, लेकिन पब्लिक में इस तरह का प्रदर्शन मुझे ठीक नहीं लगता।’ एक महिला यूज़र ने कमेंट किया, ‘साड़ी पहनना अच्छी बात है, लेकिन सड़क पर इस तरह सबके सामने पहनना सही नहीं है। एक भारतीय महिला के रूप में मैं चाहती हूँ कि साड़ी को उसकी गरिमा के साथ पारंपरिक तरीके से पहना जाए।’

बता दें कि मोनिका आए दिन अपने कंटेंट को लेकर वायरल होती हैं। कुछ वक्त पहनें उन्होंने बांग्लादेश के मेट्रो में जिम्नास्टिक करके सबको हैरान कर दिया था।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

शॉर्ट हाइट गर्ल्स दिखेंगी लंबी, चुनें सोनम कपूर से 8 फैंसी सलवार सूट
Kids Plastic Table Designs: किड्स टेबल 6 क्यूट डिजाइन, प्लास्टिक में खरीदें प्लेफुल टेबल