आम खाकर बीज फेंक देते हैं? रुकिए! इस सीजन में आम के बीजों से बनाएं शानदार होम डेकोर, हैंगिंग क्राफ्ट्स और बच्चों के लिए खिलौने। मछली, चिड़िया, मीनीयन जैसे कई डिज़ाइन्स बनाना सीखें!
आम का सीजन तो चल रहा है और इस सीजन में लोग खूब आम खाते हैं, साथ ही आम से कई सारी रेसिपीज भी बनाकर रखते हैं, जिसे सालभर खाते हैं। मुरब्बा से लेकर अचार तक, इससे कई सारी रेसिपीज बनाकर रखते हैं। कच्चे आम की रेसिपी लेकर पक्के आम को साधारण खाने तक आम का इस्तेमाल गर्मी भर हर दिन होता है। आम के गुदा का इस्तेमाल तो सभी करते हैं, लेकिन इसके बीज को सभी खाकर फेंक देते हैं। अगर आप भी इन्ही में से एक हैं, जो आप के गुदा को खाकर बीज को बेकार समझकर फेंक देते हैं, तो चलिए आज के इस लेख में हम आपको आम के बीज के कुछ शानदार क्राफ्ट, DIY और होम डेकोर के बारे में बताएंगे, जिसे देखकर कोई नहीं कहेगा कि ये आम के बीज से बना है।
1. आम के बीज से बनाएं हैंगिंग मछली (Hanging Fish)
सामग्री:
धुले और धूप में सूखे आम के बीज
ऐक्रेलिक पेंट
धागा या वूलन थ्रेड
छोटी मोती या शीशे
ग्लूगन या फेवीक्विक
बनाने का तरीका:
आम के बीज को 2-3 दिन तक अच्छी तरह धूप में सुखाएं।
इसके ऊपर स्केच से मछली का डिज़ाइन बनाएं।
ऐक्रेलिक पेंट से रंग भरें – नीला, पीला, लाल जैसे ब्राइट कलर चुनें।
सूखने के बाद ऊपर छेद करके धागा या रिबन डालें।
नीचे मोती या झुनझुना लटकाएं और इसे विंड चाइम की तरह लटकाएं।
कहां इस्तेमाल करें: बालकनी, खिड़की, या गार्डन में।
2. आम के बीज से बनाएं होम डेकोर की चिड़िया (Bird Decor)
सामग्री:
आम के बीज
ऐक्रेलिक या पोस्टर पेंट
छोटे पंख (क्राफ्ट शॉप से)
बटन या बीड्स आंख के लिए
ग्लू
बनाने का तरीका:
सूखे बीज पर चिड़िया जैसी आकृति बनाएं।
ऊपर से रंग करें – हरा, नारंगी, पिंक जैसे रंगों में।
पंख पीछे की ओर ग्लू से चिपकाएं।
आंख की जगह बीड्स लगाएं।
इसे टेबल शोपीस या दीवार पर चिपकाकर सजाएं।
3. आम के बीज से बनाएं प्यारा मीनीयन (Mango Seed Minion)
सामग्री:
लम्बे और गोल आकार वाले आम के बीज
पीला और नीला पेंट
ब्लैक मार्कर
गूगल आईज (अगर उपलब्ध हों)
बनाने का तरीका:
बीज को सुखाकर चिकना करें (अगर जरूरत हो तो रेत से घिस लें)।
ऊपर आधे हिस्से को पीला और नीचे आधा हिस्सा नीला रंग दें – जैसे मीनीयन की ड्रेस।
आंख और चश्मा ब्लैक मार्कर से बनाएं या गूगल आईज़ चिपकाएं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.