
लाइफस्टाइल डेस्क. सावन का महीना भगवान भोले को समर्पित है। इस पूरे महीने में आदि देव महादेव की पूजा-अर्चना की जाती है। मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगती है। कांवड़ यात्रा पर श्रद्धालु निकलते हैं। पूरा वातावरण शिव धुन से गूंजता रहता है। वैसे तो बाबा भोले की किसी भी तरह से पूजा अर्चना करते हैं तो वो प्रसन्न हो जाते हैं। लेकिन सावन में कुछ चीजों को चढ़ाकर उन्हें खुश कर सकते हैं। तो चलिए बताते हैं 14 ऐसी चीजों के बारे में जिसे आप पूरे सावन या फिर सोमवारी व्रत के दौरन शिव जी पर जरूर चढ़ाएं।
1. बिल्व पत्र (बेल पत्र): बिल्व पत्र को भगवान शिव का सबसे प्रिय माना जाता है। इसे त्रिपत्र भी कहा जाता है। इसे शिवलिंग पर चढ़ाने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है।
2. धतूरा: धतूरे का फूल और फल भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इसे शिवलिंग पर चढ़ाने से शिव कृपा सदा आप पर रहती है।
3. भांग: भांग को भी भगवान शिव का प्रिय माना जाता है। इसे शिवलिंग पर चढ़ाने से मनोकामनाएं पूरी होती है।
4. गंगाजल: गंगाजल को शिवलिंग पर चढ़ाने से पवित्रता और शुद्धि प्राप्त होती है। यह भगवान शिव की विशेष पूजा का अहम हिस्सा है।
5. दूध: भगवान शिव को दूध से अभिषेक करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसे अर्पित करने से कई प्रकार के दोषों से मुक्ति मिलती है।
6. दही: दही का अभिषेक करने से शांति और समृद्धि प्राप्त होती है। इसे भगवान शिव को अर्पित करना अत्यंत शुभ होता है।
7. शहद: शहद का अभिषेक करने से स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि मिलती है। यह भगवान शिव को अर्पित करने का अहम भोग है।
8. गन्ने का रस: गन्ने का रस भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इसे अर्पित करने से जीवन में मिठास और सुख-समृद्धि रहती है।
9. चावल: अक्षत या चावल भगवान शिव की पूजा में विशेष स्थान रखते हैं। इन्हें शिवलिंग पर चढ़ाने से विशेष पुण्य मिलता है।
10. फल: फल भगवान शिव को अर्पित करने का एक महत्वपूर्ण भोग है। विशेषकर नारियल, केला, और जामुन का फल भगवान शिव को बहुत प्रिय है।
11. पंचामृत: पंचामृत, जिसमें दूध, दही, घी, शहद और शक्कर मिलाकर बनाया जाता है, भगवान शिव को अर्पित किया जाता है। इसे अर्पित करने से जीवन में शांति और खुशहाली आती है।
12. फूल: भगवान शिव को कई प्रकार के सुगंधित फूल अर्पित किए जा सकते हैं। खासकर चमेली, गुलाब, गेंदा,मदार ,पारिजात और कनेर का फूल उन्हें चढ़ा सकते हैं।
13. ड्राई फ्रूट्स: भगवान भोले पर प्रसाद के रूप में आप ड्राई फ्रूट्स भी चढ़ा सकते हैं। इसका भी भोग लगाने से मन की हर इच्छा पूरी होती है।
14. लड्डू: मोतीचूर के लड्डू भगवान शिव को अर्पित किए जाते हैं। इसे अर्पित करने से जीवन में खुशहाली और समृद्धि आती है। आप घर पर घी में मोतीचूर के लड्डू बना कर भगवान शिव को प्रसाद के रूप में चढ़ा सकते हैं।
और पढ़ें:
Sawan 2024: कब शुरू होगा सावन 2024, क्यों खास है ये महीना, कैसे पड़ा इसका ये नाम? जानें पूरी डिटेल
Sawan 2024: सावन में 5 सोमवार का दुर्लभ संयोग, जानें किस सोमवार को कौन-सा शुभ योग बनेगा?
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.