Sawan Somvar 2024: भगवान शिव की भक्ति की महीना सावन कुछ ही दिनों बाद शुरू होने वाला है। इस बार सावन में 5 सोमवार का संयोग बन रहा है। ऐसा संयोग कईं दशकों में एक बार बनता है। 

Sawan Somvar 2024 Shubh Yog: हिंदू पंचांग का पांचवां महीना है सावन। इस महीने में भगवान शिव की पूजा और भक्ति का विशेष महत्व बताया गया है। इस बार सावन में 5 सोमवार का संयोग बन रहा है। ऐसा दुर्लभ संयोग कईं दशकों में एक बार बनता है। सावन के इन सोमवार पर कईं शुभ योग भी बनेंगे, जिसके चलते इसका महत्व और भी बढ़ गया है। जानें इस बार कब से शुरू होगा सावन और किस सोमवार को कौन-सा शुभ योग बनेगा…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कब से शुरू होगा सावन 2024?
इस बार सावन मास की शुरूआत 22 जुलाई, सोमवार से होगी। यानी इस बार सावन की शुरूआत ही सोमवार से हो रही है, जिसके चलते इसका महत्व और भी बढ़ गया है। इस दिन नक्षत्रों के संयोग से प्रीति और आयुष्मान नाम के शुभ योग बनेंगे। इसके अलावा सिद्धि और शुभ नाम के 4 अन्य योग भी इस दिन बनेंगे।

दूसरा सावन सोमवार 29 जुलाई को
सावन 2024 का दूसरा सोमवार 29 जुलाई को रहेगा। इस दिन चर और सुस्थिर नाम के 2 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इस समय कर्क राशि में सूर्य और शुक्र की युति रहेगी, जिससे शुक्रादित्य नाम का शुभ योग बनेगा। ये योग बहुत ही अधिक शुभ फल देने वाला माना गया है।

तीसरा सावन सोमवार 5 अगस्त को
सावन 2024 का तीसरा सोमवार 5 अगस्त को रहेगा। इस दिन सौम्य नाम का शुभ योग रहेगा। इस दिन सूर्य और चंद्रमा की युति कर्क राशि में बनेगा। चंद्रमा शिवजी के मस्तक पर विराजित है। इसलिए ये दिन शिव पूजा के लिए अति उत्तम रहेगा।

चौथा सावन सोमवार 12 अगस्त को
सावन 2024 का चौथा सावन सोमवार 12 अगस्त को है। इस दिन अष्टमी तिथि रहेगी, जिसके स्वामी स्वयं भगवान शिव हैं। 12 अगस्त, सोमवार को शुक्ल और ब्रह्म नाम के शुभ योग दिन भर रहेंगे, वहीं नक्षत्रों के संयोग से छत्र और मित्र नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे।

पांचवां सावन सोमवार 19 अगस्त को
सावन 2024 का अंतिम सोमवार 19 अगस्त को रहेगा। इस दिन रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया जाएगा, इसी दिन सावन मास का समापन भी होगा। 19 अगस्त को शोभन, सिद्धि और शुभ नाम के 3 योग बनेंगे। सावन मास की पूर्णिमा होने के चलते ये दिन और भी शुभ रहेगा।


ये भी पढ़ें-

Guru Purnima 2024: कब है गुरु पूर्णिमा, क्यों मनाते हैं ये पर्व? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र और आरती सहित पूरी डिटेल


Nag Panchami 2024: कब है नागपंचमी, 9 या 10 अगस्त? जानें सही डेट


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।