Hindi

Nag Panchami 2024: कब है नागपंचमी, 9 या 10 अगस्त? जानें सही डेट

Hindi

कब है नागपंचमी 2024?

हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी पर्व मनाया जाता है। इस दिन नागों की पूजा की जाती है। आगे जानिए साल 2024 में नागपंचमी पर्व कब मनाया जाएगा…

Image credits: Getty
Hindi

कब से कब तक रहेग पंचमी तिथि?

पंचांग के अनुसार, इस बार श्रावण (सावन) मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 8 अगस्त, गुरुवार की रात 12:37 मिनिट से शुरू होगी, जो 10 अगस्त, शनिवार की सुबह 03:14 तक रहेगी।

Image credits: Getty
Hindi

इस दिन है नागपंचमी 2024?

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, चूंकि पंचमी तिथि का सूर्योदय 9 अगस्त, शुक्रवार को होगा, इसलिए इसी दिन नागपंचमी का पर्व मनाया जाना शास्त्र सम्मत रहेगा।

Image credits: Getty
Hindi

ये शुभ योग बनेंगे इस दिन

9 अगस्त, शुक्रवार को नागपंचमी पर कईं शुभ योग भी बनेंगे, जिसके चलते ये पर्व और भी खास बन गया है। इस दिन सिद्ध और साध्य के अलावा अमृत नाम का शुभ योग भी रहेगा।

Image credits: Getty
Hindi

क्यों मनाते हैं नागपंचमी?

नागपंचमी का पर्व नागों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए किया जाता है। नाग पारिस्थितिक तंत्र का महत्वपूर्ण अंग है। नाग अप्रत्यक्ष रूप से किसानों का मददगार होता है।

Image Credits: Getty