
Green Sandals for Women: सावन का महीना आते ही हर तरफ हरियाली के साथ ग्रीन फैशन का ट्रेंड भी छा जाता है। इस मौसम में सिर्फ ग्रीन साड़ी, सूट या कुर्ती ही नहीं, बल्कि ग्रीन फुटवियर भी महिलाओं की पहली पसंद बन रहे हैं। अगर आप अपने लुक को स्टाइलिश और एलिगेंट बनाना चाहती हैं, तो इन 5 ट्रेंडी ग्रीन फुटवियर डिजाइनों को अपने वार्डरोब में जरूर शामिल करें।
अगर आपको एथनिक और वेस्टर्न दोनों आउटफिट्स के साथ स्टाइलिश लुक चाहिए, तो ग्रीन ब्लॉक हील्स एक बेहतरीन विकल्प हैं। ये लंबे समय तक पहनने में आरामदायक होती हैं और साड़ी, कुर्ती, पलाजो या ड्रेस हर आउटफिट के साथ खूबसूरत लगती हैं।
मोती, स्टोन या मिरर वर्क से सजे ग्रीन फ्लैट्स सावन के ट्रेडिशनल लुक को और भी खास बना देते हैं। इन्हें आप पूजा, फैमिली फंक्शन या ऑफिस में एथनिक वियर के साथ पहन सकती हैं। ये आरामदायक होने के साथ-साथ काफी स्टाइलिश भी दिखते हैं।
ये भी पढे़ं- बनारसी साड़ी खरीदने से पहले जान लें ये 5 सीक्रेट शब्द, नहीं खाएंगे कभी धोखा
अगर आप मिनिमल लेकिन ट्रेंडी लुक पसंद करती हैं, तो ग्रीन स्ट्रैपी सैंडल आपके लिए परफेक्ट हैं। ये जींस, को-ऑर्ड सेट, लॉन्ग ड्रेस और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ बेहद एलिगेंट लगते हैं। इनका सिंपल डिजाइन हर उम्र की महिलाओं पर अच्छा लगता है।
पूरे दिन आराम और स्टाइल दोनों चाहिए, तो ग्रीन वेज हील्स चुनें। इनका बैलेंस बेहतर होता है, जिससे लंबे समय तक चलने में परेशानी नहीं होती। ये सूट, अनारकली और फ्लेयर्ड ड्रेस के साथ आपके लुक को ग्रेसफुल बना देती हैं।
ये भी पढे़ं- ग्रीन नहीं, इस बार ट्राई करें बांधनी और लहरिया साड़ियां, हर मौके पर जचेंगी ये 6 खूबसूरत कलेक्शन
सावन, तीज या रक्षाबंधन जैसे त्योहारों के लिए ग्रीन जूती या मोजड़ी सबसे क्लासिक विकल्प है। थ्रेड, गोटा-पट्टी या कढ़ाई वाले डिजाइन आपकी एथनिक ड्रेस को रॉयल टच देते हैं। इन्हें पहनकर आप बिना ज्यादा एक्सेसरीज़ के भी बेहद आकर्षक और एलिगेंट नजर आएंगी।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.