
Shehnaaz Gill Hairstyles for Farwell Party: फरवरी आते ही ज्यादातर स्कूलों में फेयरवेल की तैयारियां चलने लगती हैं। लड़कियों को साड़ी से लेकर हेयरस्टाइल की सबसे ज्यादा टेंशन रहती है। उनके चेहरे पर क्या अच्छा लगेगा या नहीं ये डिसाइड बहुत मुश्किल होता है। फेयरवेल पार्टी में एक-दिन का वक्त बचा है लेकिन अभी तक बालों की स्टाइलिंग को लेकर कन्फ्यूज हैं तो साड़ी हो या सूट या फिर वेस्टर्न ड्रेस सभी के साथ शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की ये 3 हेयर स्टाइल बहुत खिलेंगी।
बालों में वॉल्यूम कम हैं तो स्ट्रेटनर या फिर कर्ल की बजाय सिंपल सी लो पोनी बनाएं। बाकी बचों को हल्का से कर लें ताकि वेवी लुक आ जाएं। आप शहनाज की तरह आप फ्लीक्स निकाल सकती हैं। एक्ट्रेस ने सोबर लुक के लिए हेयरस्टाइल बिल्कुल मिनिमल रखी है। आप इसे यूनिक बनाना चाहती हैं तो पर्ल हेयर एक्ससेरीज का यूज करें।
ये भी पढ़ें- ब्रेस्टफीडिंग में भूल से भी ना करें 5 चीजों का सेवन, मां के दूध को बना सकती हैं कम पौष्टिक
रेड ड्रेस में शहनाज गिल हॉट लग रही हैं। आप भी फेयरवेल पार्टी में ग्लेमर का तड़का लगाना चाहती हैं तो साड़ी-सूट की बजाय बॉडीकॉन ड्रेस ट्राई कर सकती हैं। साथ में एक्ट्रेस की तरह हैवी कर्ल चुनें। शहनाज ने फ्रंट से बाऊंसी लुक क्रिएट करते हुए बॉटम से कर्ल बनाए हैं। जो बहुत गॉर्जियस लग रहा है। आप भी इसे ट्राई कर प्यारी लगेंगी।
ये भी पढ़ें- कम करना है वजन, अपनाएं Bhumi Pednekar की ये 4 Tips, हफ्तेभर में दिखेगा फर्क
यंग गर्ल्स के बीच मेसी से लेकर स्टाइलिश जूड़ा हेयरस्टाइल का क्रेज बढ़ रहा है। आप भी उन्हीं में से हैं और लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद हैं तो शहनाज गिला जैसा हाई बन बनाएं। एक्ट्रेस ने इसे स्लीक स्टाइल पर चुना है पर ये मैसी स्टाइल में भी बनाया जा सकता है। साथ में फ्लीक्स और लेयर निकालना न भूलें।
ये भी पढ़ें- दोस्त कहीं दुश्मन तो नहीं ! Best Friend बनाने से पहले जान लें चाणक्य नीति की ये बातें
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.