
Vastu Tips: शरीर को साफ रखने के लिए रोजाना नहाना बहुत जरूरी है। इससे शरीर साफ रहता है और थकान दूर होती है। इसके साथ ही नहाने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है। वास्तु शास्त्र में नहाने से जुड़े कई नियम बताए गए हैं, जिनका ध्यान रखना जरूरी है, लेकिन कुछ लोग जल्दबाजी में होते हैं। नहाने की जल्दबाजी में वे नियमों की अनदेखी कर देते हैं। ऐसे में अगर आप भी नियमों की अनदेखी करते हैं तो यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। भविष्य में आप कई तरह की परेशानियों से घिर सकते हैं।
कुछ लोग चप्पल पहनकर नहाना पसंद करते हैं, लेकिन चप्पल पहनकर नहाना बहुत अशुभ होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार भूलकर भी चप्पल पहनकर न नहाएं। यह भविष्य में कई तरह की परेशानियों को जन्म देता है। हालांकि, अगर बहुत ठंड है और आप चप्पल पहने बिना नहा नहीं पा रहे हैं, तो नहाने के बाद अपने पैरों पर पानी न डालें।
ये भी पढ़ें- मोटापे से हैं परेशान ? इन 6 Weight Loss Drinks से झट से गिराएं वजन
कुछ लोग नहाने के बाद बाथरूम में खाली बाल्टी छोड़ देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना बहुत अशुभ होता है। नहाने के बाद गलती से भी बाल्टी खाली नहीं छोड़नी चाहिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है। साथ ही इसका नकारात्मक प्रभाव परिवार के अन्य सदस्यों पर भी पड़ता है। ऐसे में बाल्टी में थोड़ा पानी भरकर रखना चाहिए।
अक्सर नहाने के बाद बाथरूम में गंदा पानी भर जाता है। वास्तु नियमों के अनुसार बाथरूम में गंदा पानी नहीं छोड़ना चाहिए। नहाने के बाद बाथरूम को साफ रखना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो राहु-केतु परिवार पर बुरी नजर डालते हैं। जिससे कई तरह की परेशानियां आती हैं।
ये भी पढे़ं- Foods to reduce belly fat: कैसे घटाएं वजन ? Carbs नहींं डाइट में शामिल करें ये चीजें
वास्तु शास्त्र के अनुसार महिलाओं को एक बात का खास ख्याल रखना चाहिए। नहाने के तुरंत बाद बालों में सिंदूर नहीं लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से आपके पति की उम्र कम होती है। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्यों पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में महिलाओं को खाना खाने के कुछ देर बाद ही अपनी मांग में सिंदूर लगाना चाहिए।
ये भी पढ़ें- बालों में तेल लगाते वक्त 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.