Rangoli Designs for Shivratri: शिवभक्तों का घर लगेगा शिवालय, पूजाघर में बनाएं 7 रंगोली डिजाइंस

Published : Feb 14, 2026, 03:23 PM IST

Easy Rangoli Designs for Shivratri 2026: शिवरात्रि पर बनाई गई रंगोली सिर्फ सजावट नहीं बल्कि भक्ति का प्रतीक होती है। इन 7 आसान और सुंदर डिजाइंस की मदद से आप अपने घर और पूजाघर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर सकती हैं। इस बार ये कुछ नए डिजाइंस ट्राय करें।

PREV
16
शिवभक्तों का घर लगेगा शिवालय, पूजाघर में बनाएं 7 रंगोली डिजाइंस

महाशिवरात्रि पर घर और पूजाघर को सजाने की परंपरा बेहद खास होती है। इस दिन भक्त भगवान शिव की आराधना के साथ अपने घर के हर कोने में भक्ति का माहौल बनाना चाहते हैं। ऐसे में रंगोली – रंगोली सजावट का सबसे आसान और शुभ तरीका मानी जाती है। अगर आप भी इस बार शिवरात्रि पर कुछ अलग ट्राय करना चाहती हैं, तो यहां बताए गए 7 रंगोली डिजाइंस आपके पूजाघर को शिवालय जैसा पवित्र लुक दे सकते हैं।

26
ओम नम: शिवाय और शिवलिंग थीम रंगोली डिजाइन

शिवलिंग थीम रंगोली

भगवान शिव का प्रतीक शिवलिंग बनाकर उसके चारों ओर बेलपत्र और जलधारा की डिजाइन तैयार करें। ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन कलर्स का इस्तेमाल इसे रियलिस्टिक लुक देता है।

त्रिशूल और डमरू आर्ट रंगोली डिजाइन

त्रिशूल और डमरू को सेंटर में बनाकर कलरफुल बॉर्डर से सजाएं। यह डिजाइन पूजाघर के एंट्रेंस के लिए परफेक्ट रहता है। इस तरह की रंगोली शिवरात्रि पर पूजा घर में बहुत सुंदर लगेगी।

36
बेलपत्र बॉर्डर और शिव रंगोली डिजाइंस

ओम नमः शिवाय पैटर्न

फ्लोर पर ओम नमः शिवाय या शिव लिखकर उसके चारों तरफ गोल मंडल डिजाइन बनाएं। यह सिम्पल और स्पिरिचुअल टच देने वाला पैटर्न है।

बेलपत्र बॉर्डर रंगोली डिजाइंस

पूजा एरिया के चारों तरफ बेलपत्र मोटिफ की बॉर्डर बनाएं। ग्रीन और येलो कलर से यह डिजाइन बहुत शुभ माना जाता है। इस बेलपत्र के बीच में शिवलिंग बनाकर इस रंगोली को सजाएंगी तो पूजाघर बहुत सुंदर लगेगा।

46
मंडला स्टाइल शिव रंगोली

मंडला पैटर्न में बीच में ओम या शिवलिंग बनाएं। यह डिजाइन मॉडर्न के साथ ट्रेडिशनल फील भी देता है और जल्दी बन जाता है। इस तरह की रंगोली में आप मनचाहे कई रंग भर सकती हैं। 

56
दीप और लोटस थीम रंगोली

शिवरात्रि की रात को ध्यान में रखते हुए दीप और लोटस पैटर्न बनाएं। इसमें लाइट कलर्स और छोटे दीयों से सजावट करने पर पूरा एरिया दिव्य लगने लगता है। इस तरह की फैंसी और कलरफुल रंगोली शिवरात्रि पर बहुत ही सुंदर दिखाई देगी।

66
कलरफुल फ्लोवर वर्क इंस्पायर्ड रंगोली डिजाइन

रेड, पिंक, ग्रीन, व्हाइट और ब्लू शेड्स से कलरफुल फ्लोवर वर्क इंस्पायर्ड रंगोली डिजाइन बनाएं। इस तरह के सिंबॉलिक पैटर्न के ऊपर फूल-पत्ती बनाकर इसे सजाएंगी तो लुक बेहद यूनिक और आर्टिस्टिक लगेगा। इस तरह की एवरग्रीन रंगोली घर के गेट या पूजा द्वार पर बहुत सुंदर लगेगी।

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories