
अगस्त महीने में कई सारे त्योहार है। सावन, नागपंचमी से लेकर रक्षाबंधन का फेस्टिवल हर किसी के लिए खास होता है। अगर आपने अभी तक आउटफिट नहीं सोचा है और समझ नहीं आ रहा क्या पहनें तो ये स्टोरी खास है। अनारकली, फुल लेंथ सूट पहनकर आप थक चुकी हैं तो क्यों न कुछ अलग ट्राई किया जाए। इस आर्टिकल में देखें शॉर्ट कुर्ती विद पटियाला के लेटेस्ट डिजाइन, जो न आपके फेस्टिव लुक में चार चांद लगाएंगे बल्कि हटकर लुक भी देंगे।
कॉटन फैब्रिक, ब्लॉक प्रिंट और खूबसूरत डिजाइन पर शॉर्ट कुर्ती पटियाला बहुत प्यारे लगते हैं। इसमें रेड कलर के चौड़ी मोहरीदार पटियाला को शॉर्ट साइड डोरी कुर्ती के साथ टीमअप किया गया है। यह सिंपल होकर भी एस्थेटिक और क्यूट लुक देती है। आप इसे ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी संग वियर फेस्टिव रेडी बना सकती हैं।
अगर आपकी हाइट अच्छी है और कुछ हटकर पहनने की चाहत है तो रक्षाबंधन पर पाकिस्तानी पटियाला कुर्ती सेट बेस्ट ऑप्शन है। इसमें फर्सी स्टाइल सलवार को फ्लोरल वर्क कॉटन कुर्ती संग पहना है, जो मिनिमल होकर भी क्लासिक लग रही है। आप इसे हैवी स्टड और ओपन हेयर लुक पर ऑप्शन बना सकती हैं।
कलर कॉम्बिनेशन पसंद करती हैं तो व्हाइट प्लाजो के साथ ग्रीन कुर्ती लुक रीक्रिएट करें। बाजार में 500 रु.के अंदर कॉटन ग्रीन कुर्ती और 600-800 रु. तक बढ़िया रेडीमेड पटियाला मिल जाएगी। इसे आप इस तरह से टीमअप कर प्यारी लगेंगी। ज्वेलरी के तौर पर हैंड ब्रेसलेट और कानों में हूप्स पहनें।
ये भी पढ़ें- बचपन की पुरानी ज्योमेट्री बॉक्स आएगी काम, DIY से बनाएं मेटल मिनी पर्स
ज्यादा पैसे खर्च करने का मन नहीं है तो आप ब्राउन कलर के प्लाजो को बोट नेक या फिर स्लीवलेस शॉर्ट कुर्ती के साथ वियर करें। यह फॉर्मल और डिसेंट लुक देता है। साथ में ओपन हेयर और कोल्हीपुरी चप्पल लुक इन्हेंस करेंगे।
ये भी पढ़ें- 2 घंटे, 4 घंटे या 8 घंटे धूप? पहले यह जानिए, फिर खरीदिए पौधे
छोटी हाइट वाली महिलाओं के लिए व्हाइट ट्राउजर कुर्ती बेस्ट है। यह आपको लंबा दिखाने के साथ सेमी फॉर्मल लुक भी देती है। ऐसे सेट ऑनलाइन-ऑफलाइन 500-1000 रु. तक मिल जाएंगे। आप इसे लेदर सैंडर और मिनिमल ज्वेलरी संग वियर करें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.