बढ़ती उम्र में गालों में नहीं दिखेंगी झुर्रियां, चुनें Shraddha Kapoor से Makeup Look

Published : Mar 03, 2025, 11:00 AM IST
shraddha kapoor birthday special makeup tips

सार

35 Plus Women makeup tips: श्रद्धा कपूर के खास मेकअप लुक से पाएं जवां और ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट। उनके शिमर आईशैडो, न्यूड पिंक मेकअप और स्मोकी आई लुक को अपनाकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाएं।

Shraddha Kapoor Makeup Tips: श्रद्धा कपूर की उम्र जैसे-जैसे बढ़ती जा रही है उनके चेहरे की चमक और स्टाइल इनहेंस होते जा रहे हैं। श्रद्धा कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही है। आईए जानते हैं श्रद्धा कपूर के खास मेकअप लुक के बारे में जो आपको 35 से ज्यादा की उम्र में भी जबरदस्त ग्लो दे सकते हैं।

श्रद्धा कपूर का शिमर आईशैडो लुक (Shraddha Kapoor's Shimmer Eyeshadow Look)

श्रद्धा कपूर ने नेवी ब्लू कलर के ड्रेस के साथ शिमरी ब्लू आईशैडो लगाया है। साथ में विंक्ड आईलाइनर उनकी आई को स्टेटमेंट लुक दे रहा है। आप भी मेकअप के समय अपनी आंखों को स्मोकी लुक देकर मेकअप को खास बना सकते हैं। ऐसे मेकअप के साथ आपको लिपस्टिक का कलर न्यूड रखना चाहिए। सटल मेकअप आपके ड्रेस लुक को परफेक्ट मैच देगा। आप कॉकटेल पार्टी के लिए श्रद्धा कपूर के इस मेकअप लुक को रीक्रिएट कर सकते हैं।

पिंक न्यूड ग्लैम मेकअप लुक में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor in pink nude glam makeup Look)

अगर आप चेहरे पर पिंकिश ग्लो चाहती हैं तो श्रद्धा कपूर के न्यूड पिंक मेकअप लुक को अपना सकती हैं। श्रद्धा ने पिंक न्यूड कलर की लिपस्टिक के साथ ही ब्लश और आईशैडो के लाइट पिंक शेड को चुना है। साथ ही विंक्ड आईलाइनर भी उनके ओवरऑल लुक को खास बना रहा है। आई मेकअप से लेकर गुलाबी गाल आप ब्लेंडर की मदद से सेट कर सकती हैं। इससे गालों में झुर्रियां नहीं दिखेंगी। अगर आपके पास पिंक ब्लश या आइशैडो नहीं है तो पिंक लिपस्टिक से भी ऐसा लुक पा सकती हैं।

और पढ़ें: उंगली चाट-चाट कर खाती हैं श्रद्धा कपूर ये मराठी खाना, आप भी करें ट्राई

PREV

Recommended Stories

Puffer Jacket vs Woolen Coat: कौन देता है ज्यादा गर्माहट?
सर्दियों में लड़के जरूर ट्राय करें ये 5 ट्रेंडी मफलर, लुक देख सब कहेंगे Wow