
समर में जब स्ट्रैपी टॉप, कैमीसोल, टी-शर्ट या सिंपल ड्रेस पहननी हो लेकिन कवर-अप भी चाहिए, तो श्रग सबसे आसान, लाइटवेट और स्टाइलिश ऑप्शन बन जाता है। गर्मी के दिनों में सॉलिड जैकेट या डेनिम पहनना भारी लगता है, वहीं शीयर, शिफॉन, लेस और कॉटन ब्लेंड श्रग बिना गर्मी बढ़ाए आउटफिट को स्मार्ट और रिफाइंड लुक देते हैं। आजकल मार्केट में शॉर्ट, मिड-लेंथ, लॉन्ग और फ्लोर लेंथ तक कई तरह के श्रग मिलते हैं हर एक का परपस और स्टाइलिंग अलग है। यहां आपके लिए 10 ऐसे श्रग डिजाइन हैं जो गर्मियों में न तो भारी लगते हैं और न ही ओवर-स्टाइल बस परफेक्ट समर लेयरिंग देते हैं।
शॉर्ट शीयर श्रग गर्मियों में पहनने के लिए सबसे कंफर्टेबल और स्टाइलिश ऑप्शन है। यह आमतौर पर शीयर या जॉर्जेट फैब्रिक से बना होता है, जो स्किन पर बेहद हल्का लगता है और पूरे दिन हवा पास होने देता है, इसलिए गर्मी बिल्कुल नहीं लगती। इसकी हल्की ट्रांसपैरेंसी इसे एक बेहद एलीगेंट और मॉडर्न टच देती है। शॉर्ट होने के कारण यह न तो भारी लगता है और न ही आउटफिट को ओवरस्टाइल करता है। स्ट्रैपी टॉप, टी-शर्ट या जींस के ऊपर पहनने पर इसका लुक बहुत ही क्लासी नजर आता है।
और पढ़ें - सफेद बाल छुपाने के 5 हेयर हैक, हेयरस्टाइल का नहीं होगा कबाड़ा
लेस श्रग उन महिलाओं के लिए बिल्कुल परफेक्ट है जिन्हें सॉफ्ट, ग्रेसफुल और फेमिनन फैशन पसंद है। यह या तो पूरी तरह लेस से बना होता है या फिर इसमें लेस-पैनल दिए होते हैं, जो आउटफिट को तुरन्त ही एक सॉफ्ट, सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक देते हैं। लेस की डिटेलिंग स्किन पर बहुत फ्रेश दिखती है।
लंबा फ्लोई श्रग समर वॉर्डरोब का सबसे एक्सपेंसिव और स्टाइलिश पीस है। यह वेस्टलाइन और हिप्स को कवर कर देता है, इसलिए body-shaping में भी मदद करता है। हल्का मूवमेंट इसे वॉक करते समय बहुत खूबसूरत फ्लो देता है। बीच वेकेशन, ट्रेवल फोटोशूट और मैक्सी ड्रेस के साथ यह सुपर ट्रेंडी लगता है। टॉल लुक चाहिए तो यह सबसे बेहतर ऑप्शन है।
और पढ़ें - ऑफिस वियर टॉप्स, समर में चुनें 5 फॉर्मल अटायर वाइट टॉप
छोटे नेट फैब्रिक वाले श्रग बेहद हल्के होते हैं। इनका एयरी मेश पैटर्न बालकनी आउटिंग, डे ट्रैवल या कैजुअल हैंगआउट के लिए परफेक्ट है। नेट होने के बावजूद लुक काफी नीट और एलिगेंट आता है। गर्मी में यह बिल्कुल पसीना नहीं छोड़ता, बल्कि हवा को पास होने देता है। स्लिम फिट टीशर्ट या मोनो कलर ड्रेस के ऊपर इसका लुक स्मार्ट दिखता है।
अगर आपको क्यूट, गर्ली और यूथफुल फैशन पसंद है, तो रफल हेम श्रग चुनें। इसकी बॉर्डर पर हल्की फ्रिल होती है, जो मूवमेंट में बाउंस करती है। फ्लोरल टॉप, प्लीटेड स्कर्ट या डेनिम शॉर्ट के साथ यह सॉफ्टनेस ऐड करता है। कॉलेज की लड़कियों में यह सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहता है।
केप श्रग थोड़ा ड्रमेटिक लेकिन स्टाइलिश होता है। इसकी फॉल शोल्डर से लेकर वेस्ट तक स्मूद रहती है, जिससे रिफाइंड सिल्हुट बनता है। प्लाजो सेट, लंबी स्कर्ट या स्लिट ड्रेस के ऊपर यह इवेंट लुक देता है। ऑफिस और पार्टियों, दोनों जगह खूब स्टाइलिश लगता है। अगर आपकी वार्डरोब में सिर्फ एक स्टेटमेंट श्रग रखना है यह बेस्ट चॉइस है।
और पढ़ें - प्लास्टिक बोतल करें यूज, बनाएं 10 सुंदर ईजी क्राफ्ट
Tie-up shrug सामने नॉट करके बांधा जाता है। यह वेस्टलाइन को डिफाइन करता है और बॉडी शेप को बैलेंस देता है। प्लेन टॉप पर स्टाइलिश लुक बना देता है। कॉटन, विस्कॉस और शिफॉन फैब्रिक में सबसे हल्का और समर फ्रेंडली होता है।
बोहो प्रिंट्स में ट्राइबल, फ्लोरल, मांडला और ज्योमैट्रिक डिजाइन्स गर्मियों के पहनावे में तुरंत ताजगी जोड़ते हैं। चटख रंग पूरे लुक को यंग और एनर्जेटिक बनाते हैं। बीच आउटफिट्स, टैंक टॉप्स और शॉर्ट्स पर यह बेहद लाइवली लगता है। इसके फोटो-जेनिक प्रिंट्स फोटोज में बिल्कुल परफेक्ट आते हैं। समर फैशन इसी तरह के श्रग से सबसे ज्यादा उभरकर आता है।
बिना बांहों वाला श्रग गर्म मौसम में सबसे आरामदायक लेयरिंग माना जाता है। यह ब्रीदेबल लुक वाला श्रग पूरे शरीर को लंबा और स्लीक दिखाने में मदद करता है। सॉलिड रंग जैसे ब्लैक, बेज, ऑलिव और ग्रे में यह बेहद सुंदर लगता है। ऑफिस लुक हो डेली के कैजुअल वियर हो ये दोनों में आसानी से मैच हो जाता है।
क्रोशे डिजाइन हमेशा यूनिक और आर्टसी वाइब देता है। इसका एयरी लूप पैटर्न गर्मियों में ठंडी हवा के संचार को आसान बनाता है, जिससे शरीर कम्फर्टेबल रहता है। सफेद, बेज और पेस्टल रंगों में मिलने वाले क्रोशे श्रग सबसे ज्यादा गर्मी के मौसम के अनुकूल माने जाते हैं। ड्रेसेज, टैंक टॉप्स और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के ऊपर पहनने पर यह बेहद सुंदर लगता है और पूरा लुक सॉफ्ट, फ्रेश और स्टाइलिश बना देता है। यह स्टाइल आपको बिल्कुल एस्थेटिक इंस्टाग्राम-स्टाइल फैशन जैसा लुक देता है।