December Travel: हिमालय के नजारों से भरपूर सिक्किम, सर्दियों में करें एक्सप्लोर

Published : Nov 22, 2024, 06:41 PM IST
Sikkim

सार

Best places to visit in Sikkim: सिक्किम, हिमालय की गोद में बसा एक खूबसूरत राज्य, जहां गंगटोक, नाथूला पास और गुरुडोंगमर झील जैसी शानदार जगहें घूमने लायक हैं। जानें क्यों यहां रेलवे स्टेशन नहीं है और कैसे पहुंचें इस प्राकृतिक स्वर्ग में। 

ट्रेवल डेस्क। नवंबर-दिसंबर में बर्फबारी वाली जगहों को टूरिस्ट एक्सप्लोर करते हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर छोड़ अब पर्यटक नॉर्थ ईस्ट एक्सप्लोर कर रहे हैं। इन्ही में से एक सिक्किम का नाम भी शामिल है। ये नेचर लवर्स के लिए जन्नत से कम नहीं है लेकिन क्या आप जानते हैं यहां पहुंचने के लिए आपको फ्लाइट और बस का सहारा लेना पड़ेगा क्योंकि इस राज्य में एक भी रेलव स्टेशन नहीं है।

सिक्किम में क्यों नहीं रेलवे स्टेशन

दरअसल, सिक्किम में एक भी रेलवे स्टेशन न होने के पीछे सबसे बड़ा कारण यहां की भागौलिक स्थिति हैं। सिक्किम हिमालय की गोद में बसा पहाड़ी इलाका है। ऊंची-नीची घाटियां, संकरी पहाड़ियां इसे खास बनाती है। इसके अलावा ये राज्य भूकंप और भूस्खलन के हिसाब से सवेंदनशील इलाकों में आता है। जिस कारण यहां पर रेलवे लाइन बिछाना चुनौतीपूर्ण कार्य हैं। हालांकि अब धीरे-धीरे स्थिति बदल रही है। पीएम मोदी ने बीते 26 फरवरी को सिक्किम के पहले रेलवे स्टेशन का शिलान्यास किया था।

सिक्कम में घूमने की जगह

गंगटोक: राजधानी गंगटोक में एमजी रोड, त्सोमगो लेक, और रुमटेक मठ जैसे खूबसूरत स्थान हैं। यहां से कंचनजंघा के खूबसूरत नजारें दिखते हैं। गंगटोक पहुंचने के लिए सीधे बागडोगरा एयरपोर्ट तक फ्लाइट ले सकते हैं। यहां से फिर बस या टैक्सी बुक कर सकते हैं।

नाथूला पास: यह भारत-चीन सीमा पर स्थित एक प्रसिद्ध पास है। यहां साल भर मौसम ठंडा रहता है। गंगटोक से नाथूला पास की दूरी 40 किलोमीटर है। इसके साथ हीआप लाचेन घूम भी सकते हैं। जो प्रसिद्ध गांव है। इसके अलावा गुरुडोंगमर झील दुनिया की सबसे ऊंची झीलों में शुमार है। जो इसे खास बनाती है।

पेलिंग: पेलिंग एक छोटा और शांत हिल स्टेशन है। यहां संगचोलिंग मठ, खेचियोपलरी झील और रिम्बी वॉटरफॉल घूमने लायक हैं। सिक्किम आने पर आप युकसोम जाना न भूलें। ये एतिहासिक गांव है। जो एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए जाना जाता है। अगर आप ट्रैकिंग के शौक रखते हैं तो यहां सकते हैं।

ये भी पढ़ें- November Travel: सर्दियों में दिल्ली की धुंध से बचें, घूम आये ये 5 डेस्टिनेशन

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Kitten Heels Sandals: ना बैलेंस बिगड़ेगा ना गिरेंगी, ऑफिस में डेली पहनें किटन हील्स फुटवियर
House Front Vastu Design: वास्तु के अनुसार घर के फ्रंट के 5 स्टाइलिश डिजाइन, जो बढ़ाएं पॉजिटिव एनर्जी और सुंदरता