
चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) को हमारे घर और शरीर की ऊर्जा (Energy) पर असर डालने वाला माना जाता है। परंपराओं में ग्रहण के समय घर को बंद रखना, पूजा-पाठ से दूरी बनाना और खाने-पीने की चीजों को ढककर रखना आम है। लेकिन ग्रहण खत्म होने के बाद घर की पॉजिटिव एनर्जी को फिर से रिस्टोर करना जरूरी होता है क्योंकि कहीं ना कहीं हम सभी निगेटिविटी और एंजाइटी का बहुत जल्दी शिकार बन जाते हैं। आइए जानते हैं लाइफस्टाइल के नजरिए से 7 आसान और असरदार टिप्स।
ग्रहण के बाद घर की सफाई करना सबसे पहला स्टेप है। फर्श को नमक (Salt) या गौमूत्र (Cow urine) मिले पानी से पोंछें। यह नेगेटिविटी दूर करता है। दरवाजों और खिड़कियों को खोलकर ताजी हवा अंदर आने दें।
और पढ़ें - पैरों के लिए 5 जाल मेहंदी डिजाइन, कम मेहनत में हों नवरात्रि रेडी
ग्रहण के बाद घर के हर कोने में गंगाजल या तुलसी मिले पानी का छिड़काव करें। इससे न केवल शुद्धि होती है बल्कि वातावरण में पॉजिटिव वाइब्रेशन भी फैलती है।
घर के मंदिर या लिविंग एरिया में कपूर, लोबान या गुग्गुल की धूप जलाएं। यह एनर्जी को बैलेंस करता है और वातावरण को शुद्ध बनाता है। दीये में देसी घी या तिल का तेल जलाना भी फायदेमंद है।
ग्रहण के बाद शंख बजाना, घंटी बजाना या ओम मंत्र का जाप करना नेगेटिव एनर्जी को खत्म करता है। घर में वाइब्रेशन थेरेपी जैसा असर होता है। इससे मन और घर दोनों शांत रहते हैं।
और पढ़ें - ओवर वाटरिंग बनेगी प्लांट किलर, अपनाएं 4 स्मार्ट गार्डनिंग हैक्स
घर के अंदर रखे पौधों को धो लें और ताजा पानी दें। तुलसी, मनी प्लांट या एलोवेरा जैसे पौधे घर की ऑरा को मजबूत करते हैं। ग्रहण के समय पौधे भी अफेक्ट होते हैं, इसलिए उन्हें रिफ्रेश करना जरूरी है।
ग्रहण के बाद नहाना और साफ कपड़े पहनना जरूरी है। इससे न सिर्फ शरीर बल्कि माइंड भी रिफ्रेश होता है। परिवार के सभी सदस्य ऐसा करें तो घर का माहौल तुरंत हल्का और पॉजिटिव लगता है।
ग्रहण के बाद घर में मंत्रोच्चार या 15 मिनट का मेडिटेशन करें। इससे मानसिक शांति और एनर्जी बैलेंस दोनों वापस आते हैं। खासकर गायत्री मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र लाभकारी माने जाते हैं।