
अगर आपकी बालकनी छोटी है लेकिन आप उसमें क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहते हैं, तो 2000 के अंदर एक से बढ़कर एक डिजाइन वाले झूले खरीद सकते हैं। 1 सीटर झूले जहां बजट फ्रेंडली हैं, वहीं काफी आरामदायक होते हैं। अमेजन से लेकर मीशो तक मे आपको बजट फ्रेंडली झूले मिल जाएंगे। आइए जानते हैं कि बालकनी को सुंदर दिखाने और खुला हवा का मजा लेने के लिए कैसे झूले बजट में खरीदे जा सकते हैं।
आप कम बजट में बालकनी सजाना चाहते हैं, तो Boho लुक के लिए मैक्रमे हैंगिंग झूला चुन सकते हैं। कॉटन रोप से बना झूला छोटे बालकनी स्पेस में आसानी से आ जाता है और गर्मियों में सुकून देता है। ऐसे झूले आपको आसानी से 2 हजार रु के अंदर मिल जाएंगे।
बच्चों के लिए बालकनी या इनडोर झूला खरीदने का सोच रही हैं, तो 2 हजार के अंदर कॉटन या कैनवास फैब्रिक से बने फैब्रिक झूला डिजाइन पसंद कर सकती हैं। इन झूलों को आसानी से कम स्पेस में भी टांगा जा सकता है। वन सीटर झूला आपको व्हाइट से लेकर ब्राउन कलर में मिल जाएगा।
कुछ सिंपल फोल्डेबल झूले ₹2000 के अंदर मिल जाते हैं। ऐसे झूले यूज के बाद फोल्ड करके रखे भी जा सकते हैं। जब आपको बालकनी में झूला झूलना हो तो इसे फिक्स कर दे वरना हटाकर फोल्ड करके हटा दें।
और पढ़ें: Cute Home Decor: 150Rs में खरीदें 10+ क्यूट डेकोर पीस, स्लैब और सेंटर टेबल को दें एस्थेटिक टच
जालीदार रस्सी से बना नेट का झूला काफी आरामदायक होता है। इसे आप बालकनी के साथ ही घर के अंदर या फिर पेड़ में भी लटकाकर आनंद उठा सकते हैं। ऑनलाइन वेबसाइट में ऐसे झूले आपको आसानी से मिल जाएंगे। तो लेटेस्ट डिजाइन के झुले खरीद गर्मियों में ठंडी हवा का आनंद उठाएं।
सिंपल रोप बेस के साथ छोटा कुशन अगर झूले में लगा होता है, तो कम्फर्ट के साथ बालकनी लुक भी चेंज हो जाता है। आप ऐसे झूले में अपनी पसंद का कवर डाल सकते हैं।
लकड़ी की छोटी सीट और मजबूत रस्सी वाला झूला भी बालकनी को एस्थेटिक लुक देता है। ऐसे झूले लंबे समय तक चलते हैं और फुल पैसा वसूल हैं।
और पढ़ें: Ceramic Hanging Planter: बालकनी को दें डीलक्स लुक,सिरेमिक हैंगिंग प्लांटर से सजाएं हर कोना
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.