
लाइफस्टाइल डेस्क: मॉडलिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। हाल ही में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में हुए मिस यूनिवर्स इंडोनेशिया कंपटीशन को लेकर 6 कंटेस्टेंट ने काला चिट्ठा खोला है। दरअसल, इस कंपटीशन में हिस्सा लेने वाली मॉडल्स ने ऑर्गेनाइजर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि उनका यौन शोषण किया गया है। 20 लोगों के सामने उन्हें टॉप उतारने को मजबूर किया गया है। इतना ही नहीं वहां बैठे लोगों ने उनकी कई फोटो क्लिक की और वीडियो भी बनाएं। कंपटीशन के बाद के महिलाओं ने आयोजकों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
क्या है पूरा मामला
यह घटना 29 जुलाई से 3 अगस्त के बीच इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में हुए मिस यूनिवर्स इंडोनेशिया कंपटीशन के बाद सामने आई। इस ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेने वाली 6 मॉडल ने ऑर्गेनाइज पर आरोप लगाते हुए कहा कि कंपटीशन के दौरान ही उन्हें अलग कमरे में ले जाया जाया गया और वहां पर पहले से ही लगभग 20 लोग मौजूद थे, जिसमें अधिकतर पुरुष थे और कुछ महिला भी थी। उनके सामने 5-5 लड़कियों को टॉपलेस होने को कहा गया और वहां बैठे लोगों ने उनकी तस्वीर खींची और वीडियो भी बनाएं।
पुलिस कर रही मामले की तफ्तीश
6 लड़कियों के इस गंभीर आरोप के बाद इंडोनेशिया की पुलिस और फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक उन्हें कुछ अहम सबूत भी मिले हैं, लेकिन जब मीडिया ने ऑर्गेनाइजर से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। बता दें कि मिस यूनिवर्स इंडोनेशिया का आयोजन पीटी केपेला कर्या ने कराया था। यहां कई धार्मिक संगठन इस तरह के ब्यूटी कॉन्टेस्ट का विरोध भी करते हैं, क्योंकि इंडोनेशिया एक मुस्लिम आबादी वाला देश है। बता दें कि मिस यूनिवर्स इंडोनेशिया का खिताब इस साल मुथिया रेचमन ने अपने नाम किया है। वह 2023 मिस यूनिवर्स कंपटीशन में भी इंडोनेशिया का रिप्रेजेंट करेंगी।
और पढ़ें- Energy Vampires के 7 लक्षण, कहीं आपके आस पास तो नहीं?
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.