
छोटे घर में फर्नीचर खरीदते समय सिर्फ डिजाइन और कीमत देखना काफी नहीं है। गलत साइज या जरूरत से ज्यादा फर्नीचर कमरे को और भी छोटा और भरा-भरा दिखा सकता है। वहीं, सही फर्नीचर का चुनना कम जगह में भी घर को खुला, स्टाइलिश और व्यवस्थित बना सकता है। अगर आप छोटे घर के लिए नया फर्नीचर लेने की सोच रहे हैं, तो इन 5 स्मार्ट ट्रिक्स को जरूर जानें, जो स्पेस का बेहतर यूज करने में मदद करेंगी।
फर्नीचर खरीदने से पहले कमरे की लंबाई, चौड़ाई और दरवाजे की जगह को अच्छी तरह माप लें। छोटे कमरे में बहुत बड़ा सोफा, बेड या डाइनिंग टेबल रखने से चलने की जगह कम हो जाती है। कॉम्पैक्ट और सही रेसियो वाला फर्नीचर चुनें।
छोटे घर के लिए ऐसा फर्नीचर युजफुल होता है जो एक से ज्यादा काम आए। स्टोरेज वाला बेड, फोल्डिंग डाइनिंग टेबल, सोफा-कम-बेड या स्टोरेज ओटोमन जैसी चीजें कम जगह में ज्यादा सुविधा देती हैं।
फर्श से थोड़ा ऊपर दिखने वाले सोफा, कैबिनेट और टेबल कमरे को ज्यादा ओपन लग सकता है। बहुत भारी और जमीन तक बंद डिजाइन के बजाय पैरों वाले फर्नीचर को प्रायोरिटू दें।
इसे भी पढ़ें- Homemade Hair Conditioner: महंगे कैमिकल वाले नहीं, घर पर रखी इन 4 चीजों से बनाएं होममेड कंडीशनर
छोटे घर में सिर्फ फर्श की जगह पर निर्भर न रहें। दीवार पर फ्लोटिंग शेल्फ, वॉल-माउंटेड कैबिनेट और ऊंची स्टोरेज यूनिट लगाकर सामान व्यवस्थित किया जा सकता है और फर्श खाली रखा जा सकता है।
व्हाइट, क्रीम, बेज या पेस्टल जैसे हल्के रंग कमरे को ज्यादा खुला और लाइट दिखाने में मदद करता है। फर्नीचर में बहुत ज्यादा भारी पैटर्न और डेकोर के बजाय क्लीन, मिनिमल और सिंपल डिजाइन चुनें।
इसे भी पढ़ें- Pipe Cleaner DIY Decor: फ्लोरल वॉस से खूबसूरत लैंप तक, पाइप क्लीनर से घर सजाने के ये आइडियाज हैं कमाल
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.