Pipe Cleaner Home Decor Ideas: पाइप क्लीनर से घर सजाने के आसान और बजट फ्रेंडली DIY आइडियाज देखें। फ्लोरल वॉस, खूबसूरत लैंप, फोटो डिस्प्ले, वॉल हैंगिंग और स्टाइलिश प्लांट पॉट से घर को दें यूनिक लु

पाइप क्लीनर सिर्फ बच्चों की क्राफ्टिंग के काम आने वाली चीज नहीं हैं। इनके कलरफुल और फ्लिक्सेबल स्ट्रिप्स से आप घर के लिए खूबसूरत फ्लोरल वॉस, लैंप, फोटो डेकोर और वॉल हैंगिंग बना सकते हैं। कम बजट में तैयार होने वाले ये DIY आइडियाज घर को क्रिएटिव और अट्रैक्टीव लुक देते हैं।

कलरफुल फ्लोरल वॉस से सजाएं टेबल

पाइप क्लीनर से छोटे-छोटे फूल और पत्तियां बनाकर एक खूबसूरत फ्लोरल वॉस तैयार करें। इसके लिए ग्लास या पुराने प्लास्टिक जार को बेस की तरह यूज करें। अलग-अलग रंगों के पाइप क्लीनर से फूल बनाकर उन्हें जार में सजाएं। सेंटर टेबल, स्टडी टेबल या बेडसाइड पर यह डेकोर बेहद प्यारा लगेगा।

फोटो डिस्प्ले को दें क्रिएटिव टच

पुरानी तस्वीरों को सजाने के लिए पाइप क्लीनर से फोटो होल्डर बनाएं। इन्हें स्पाइरल या फ्लावर शेप में मोड़कर फोटो क्लिप के साथ यूज करें। कई रंगों के होल्डर बनाकर एक साथ रखने पर यह मिनी फोटो कॉर्नर जैसा लुक देगा।

प्लांट पॉट को बनाएं स्टाइलिश

प्लेन प्लांट पॉट को नया लुक देने के लिए पाइप क्लीनर से बेल और फूलों की शेप बनाकर पॉट के आसपास सजाएं। आप ग्रीन पाइप क्लीनर से बेल और पिंक, येलो या व्हाइट से फूल तैयार कर सकते हैं। इससे साधारण पॉट भी यूनिक और कलरफुल दिखाई देगा।

इसे भी पढ़ें- Radha Ashtami Baby Girl Names: राधाष्टमी पर जन्मी बच्ची को दें राधारानी के 50 शुभ नाम, भाग्योदय संग होंगे संस्कारी संतान

पाइप क्लीनर से बनाएं यूनिक लैंप

साधारण लैंप को भी पाइप क्लीनर की मदद से अट्रैक्टीव बनाया जा सकता है। वायर फ्रेम के चारों ओर इन्हें घुमाकर फूल, पत्तियां या घुमावदार पैटर्न तैयार करें। हल्की रोशनी के साथ यह लैंप कमरे में खूबसूरत और क्रिएटिव एंबियंस बना सकता है। LED लाइट का यूज कर सकते हैं।

वॉल हैंगिंग से सजाएं खाली दीवार

खाली दीवार को सजाने के लिए पाइप क्लीनर से फूल, तितली, पत्तियां और छोटे हार्ट शेप बनाएं। इन्हें एक स्ट्रिंग पर लगाकर वॉल हैंगिंग तैयार करें। बेडरूम, बालकनी या बच्चों के कमरे में यह DIY डेकोर खासतौर पर अट्रैक्टीव लगेगा।

इसे भी पढ़ें- Radha Ashtami Wishes: राधाष्टमी पर अपनों को भेजें 50+ शुभ संदेश, सुंदर श्लोक, स्तुति से दें प्यारी जू की बधाई