
आप छोटे घर या फ्लैट में रहते हैं, तो बिना किसी खास जुगाड़ के उसे बड़ा दिखा सकते हैं। आपको कमरे के रंग में बदलाव करने होंगे। कुछ लोग घर की दीवारों को डार्क कलर से पेंट कराते हैं, जिससे कमरा छोटा दिखने लगता है। मार्केट में आजकल बहुत कलर ऑप्शन मौजूद हैं, जो न सिर्फ दीवारों को सिल्क फिनिश देंगे, बल्कि कमरे को भी चमका देंगे। आइए जानते हैं ऐसे ही 6 वॉल कलर के बारे में, जो दीवारों को चमकाने के साथ ही रूम को बड़ा दिखाते हैं।
छोटे कमरे को बड़ा दिखाने के लिए ऑफ व्हाइट कलर सबसे क्लासिक कलर है। ऑफ व्हाइट दीवारें कमरे को साफ, ब्राइट और बड़ा दिखाते का काम करता है। रूम दिन की रोशनी के साथ ही लाइट में भी बड़ा और खूबसूरत दिखता है।
हल्का नीला रंग कमरे को शांत और खुला लुक देता है, जिससे कारण कमरा ज्यादा बड़ा दिखता है। आपको बच्चों के स्टडी रूम से लेकर बेडरूम में ऐसा कलर चुनना चाहिए। Asian Paints, Nerolac Paints, और Berger जैसे प्रमुख ब्रांड्स से आप आसानी से ढेरों बेहतरीन विकल्प चुन सकते हैं। गर्मियों में ये रंग कमरों को हवादार, शांत और स्टाइलिश लुक देता है।
मॉडर्न और एलिगेंट लुक देने के साथ-साथ लाइट ग्रे छोटा कमरा भी काफी बड़ा दिखता है। आप पूरे घर जैसे कि बेडरूम, लिविंग रूम, किचन से लेकर बाथरूम तक में ग्रे कलर चुन सकते हैं।
हल्का हरा रंग कमरे में फ्रेशनेस लाने के साथ ही रूम को खुला दिखाता है। आप गर्मियों में खास तौर पर ये रंग चुन सकते हैं। ग्रीन में आपको एक नहीं बल्कि बहुत से शेड मिल जाएंगे।
और पढ़ें: Home Decor Showpiece: राजमहल लगेगा घर, 10+ कॉपर-ब्रास शोपीज से करें लिविंग रूम होम डेकोर
यह सॉफ्ट और वार्म टोन वॉल कलर है, जो छोटे कमरे को बड़ा दिखाता है और साथ ही ठंडक का एहसास भी देता है। आप चाहे तो घर के विभिन्न कमरों में मिंट ग्रीन, ऑफ व्हाइट से लेकर लाइट बेज कलर चुन सकते हैं।
यह सॉफ्ट और एलिगेंट कलर हर उम्र के लोगों को खूब पसंद आता है। आप घर की दीवारों में पेल पिंक या ब्लश पिंक कलर कराएं। ये रंग कराकर खासकर बेडरूम या छोटा कमरा भी बड़ा और ब्राइट दिखने लगता है।
और पढ़ें: Wooden Base Mini Sofa: 5 मिनी सोफा कॉम्पैक्ट फर्नीचर, रिश्तेदार भी करेंगे घर में ताक-झांक
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.