- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Home Decor Showpiece: राजमहल लगेगा घर, 10+ कॉपर-ब्रास शोपीज से करें लिविंग रूम होम डेकोर
Home Decor Showpiece: राजमहल लगेगा घर, 10+ कॉपर-ब्रास शोपीज से करें लिविंग रूम होम डेकोर
Showpieces for Home Decoration For TV Unit and living room: कॉपर और ब्रास शोपीस घर की सजावट को बेहद खास बना सकते हैं। अगर आप अपने घर को महल जैसा स्टाइलिश बनाना चाहते हैं, तो ये 10 शोपीस डिजाइन आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

राजमहल लगेगा घर, 10+ कॉपर-ब्रास शोपीज से करें लिविंग रूम होम डेकोर
घर की खूबसूरती बढ़ाने में होम डेकोर शोपीस (Home Decor Showpiece) का बड़ा रोल होता है। खासकर कॉपर और ब्रास से बने शोपीस घर को रॉयल और ट्रेडिशनल लुक देते हैं। इनकी चमक और डिजाइन लिविंग रूम को ऐसा स्टाइल देते हैं कि घर किसी राजमहल से कम नहीं लगता। अगर आप भी अपने घर के लिविंग रूम को खास बनाना चाहते हैं, तो यहां कॉपर और ब्रास के 10 शानदार शोपीस डिजाइन बताए जा रहे हैं, जो आपके घर की डेकोरेशन को और भी आकर्षक बना सकते हैं।
ब्रास गणेशजी और कॉपर बुद्धा शोपीस डिजाइन
ब्रास गणेश जी शोपीस डिजाइन
ब्रास से बनी भगवान गणेश की मूर्ति लिविंग रूम या एंट्रेंस एरिया के लिए बेहद शुभ मानी जाती है। यह न सिर्फ घर की सजावट बढ़ाती है बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा भी लाती है।
कॉपर बुद्धा शोपीस
कॉपर से बनी बुद्धा की मूर्ति आजकल होम डेकोर में काफी ट्रेंड में है। यह शोपीस घर में शांति और सुकून का माहौल बनाने के लिए लिविंग रूम या स्टडी एरिया में रखा जाता है।
कैंडिल होल्डर ब्रास शोपीस होम डेकोर
ब्रास के डेकोरेटिव कैंडिल होल्डर भी एक खूबसूरत होम डेकोर आइटम है। इसे मंदिर, एंट्रेंस या लिविंग रूम में सजावट के लिए लगाया जा सकता है। इसमें कैंडल जलाने पर ये घर को बहुत सुंदर वाइब देते हैं।
होम डेकोर में रखें कॉपर फ्लावर वास और हैंगिंग शोपीस
ब्रास पिकॉक शोपीस
ब्रास के बने हाथी के शोपीस को समृद्धि और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। अगर आप इसे लिविंग रूम की सेंटर टेबल या शेल्फ पर रखते हैं तो यह काफी अट्रैक्टिव लगता है।
होम डेकोर में रखें कॉपर फ्लावर वास
कॉपर का फ्लावर वास लिविंग रूम की सजावट में चार चांद लगा देता है। इसमें आप ताजे फूल या आर्टिफिशियल फ्लावर रखकर कमरे को और भी सुंदर बना सकते हैं।
कॉपर वॉल हैंगिंग शोपीस
अगर आप दीवारों को सजाना चाहते हैं, तो कॉपर वॉल हैंगिंग शोपीस शानदार विकल्प हो सकते हैं। इनमें ट्रेडिशनल डिजाइन और क्रिएटिव पैटर्न होते हैं, जो घर को रॉयल लुक देते हैं।
होमे डेकोर के लिए ब्रास दीपक शोपीस
ब्रास से बने डेकोरेटिव दीपक या दीया शोपीस घर को क्लासिक लुक देते हैं। इन्हें लिविंग रूम के कॉर्नर टेबल या मंदिर के पास रखा जा सकता है।
कॉपर चिढ़िया सेट शोपीस
शाही राजमहल स्टाइल से इंस्पायर कॉपर चिढ़िया सेट शोपीस घर को ट्रेडिशनल और रॉयल टच देता है। यह शोपीस खासकर एथनिक होम डेकोर के साथ बेहद खूबसूरत लगता है।
ब्रास धूप दानी, ब्रास फ्लावर स्टैंड ट्रे और एंटिक पीतल गाय शोपीस
ब्रास धूप दानी शोपीस
अगर आप घर में ट्रेडिशनल और पॉजिटिव वाइब्स लाना चाहते हैं, तो ब्रास की धूप दानी एक बेहतरीन शोपीस हो सकती है। पीतल से बनी धूप दानी में खूबसूरत नक्काशी और एंटिक डिजाइन देखने को मिलते हैं, जो घर के मंदिर या लिविंग रूम को क्लासिक लुक देते हैं। इसे आप पूजा घर, सेंटर टेबल या एंट्रेंस एरिया में भी सजा सकते हैं।
ब्रास फ्लावर स्टैंड ट्रे
ब्रास से बना फ्लावर स्टैंड ट्रे शोपीस आजकल होम डेकोर में काफी ट्रेंड में है। यह एक छोटा स्टैंड होता है जिसमें ऊपर की तरफ ट्रे जैसी जगह होती है, जहां फूल, दीया या छोटे डेकोरेटिव आइटम रखे जा सकते हैं। ब्रास का फ्लावर स्टैंड घर की सजावट में एंटिक और एलिगेंट टच जोड़ता है।
एंटिक पीतल गाय शोपीस
हिंदू संस्कृति में गाय को समृद्धि, शांति और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए पीतल से बनी एंटिक गाय की मूर्ति घर के लिए बेहद शुभ मानी जाती है। यह शोपीस खासकर पूजा घर, लिविंग रूम या शोकेस में रखा जाता है। कई डिजाइनों में गाय के साथ बछड़ा भी बना होता है, जिसे “कामधेनु गाय” का रूप माना जाता है।