Ice Cube Toilet Cleaning Trick: टॉयलट क्लीनर करेगा फास्ट असर, फ्रिज में रखी ये फ्री की चीज करेगी कमाल

Published : Jun 01, 2026, 08:45 PM IST
Ice Cube Cleaning Trick

सार

Toilet Cleaner DIY Trick: क्या आपके टॉयलट के जिद्दी दाग आसानी से नहीं हटते? क्या फ्रिज में रखी फ्री की बर्फ टॉयलट क्लीनर का असर बढ़ा सकती है? जानिए बर्फ और टॉयलट क्लीनर की स्मार्ट ट्रिक कैसे सफाई को आसान बनाकर बदबू और दागों से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकती है।

Toilet Cleaner DIY Trick: घर की सफाई में टॉयलट की सफाई सबसे मुश्किल कामों में से एक मानी जाती है। कई बार महंगे क्लीनर के यूज करने के बाद भी जिद्दी दाग, पीले निशान और बदबू पूरी तरह नहीं जाती। ऐसे में फ्रिज में मौजूद बर्फ आपकी सफाई को और आसान बना सकती है। बर्फ और टॉयलट क्लीनर का यह स्मार्ट कॉम्बिनेशन क्लीनर के असर को बेहतर बनाने में मदद करता है और टॉयलट को जल्दी साफ करने में सहायक साबित हो सकता है।

बर्फ और टॉयलट क्लीनर का कॉम्बिनेशन क्यों है खास?

जब टॉयलट बाउल में कुछ बर्फ के टुकड़े डाले जाते हैं और उसके बाद टॉयलट क्लीनर का यूज किया जाता है, तो बर्फ की वजह से सतह पर हल्की रगड़ पैदा होती है। इससे जमा गंदगी और दाग ढीले पड़ने लगते हैं। साथ ही क्लीनर को पूरे बाउल में फैलने में मदद मिलती है, जिससे सफाई ज्यादा इफेक्टीव हो सकती है।

जिद्दी दाग हटाने में मिल सकती है मदद

टॉयलट बाउल में मौजूद मिनरल डिपॉजिट, पानी के निशान और पीले दाग कई बार आसानी से नहीं निकलते। ऐसे में बर्फ डालने के बाद क्लीनर लगाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ब्रश से अच्छी तरह रगड़ें। यह तरीका दागों को लूज करने में मदद कर सकता है, जिससे सफाई आसानी से हो जाता है।

बदबू कम करने का आसान तरीका

टॉयलट में जमा गंदगी अक्सर बदबू फैलाती है। बर्फ और क्लीनर का यूज करने के बाद ब्रश से रगड़ने और फ्लश करने पर गंदगी बेहतर तरीके से साफ हो जाती है। इससे टॉयलट ज्यादा फ्रेश होता है। सफाई के साथ इस ट्रिक को अपनाने से बदबू की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- झट से साफ होगा बिखरा हुआ घर ! बस अपनाएं ये 5 Cleaning Tips

इस्तेमाल करते समय रखें ये सावधानियां

बर्फ और टॉयलट क्लीनर का इस्तेमाल करते समय हमेशा गाइडलाइन को फॉलो करें। बहुत अधिक मात्रा में क्लीनर का यूज न करें। यदि टॉयलट की बेस सेंसिटीव है या किसी विशेष प्रकार की कोटिंग लगी हुई है, तो पहले छोटे हिस्से पर टेस्ट करना बेहतर रहेगा। रोजाना सफाई के साथ यह आसान हैक आपके टॉयलट को ज्यादा साफ और चमकदार बनाए रखने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें- Cleaning Tips: बाथरूम की बदबू कैसे दूर करें? जानिए 5 आसान घरेलू नुस्खे

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Skin Care Hacks: समर में चिपचिपा नहीं होगा मेकअप, ट्राय करें 5 हैक
Ice Water Jeans Trick: ढीली जींस का पक्का इलाज, बिना टेलर के पास जाए घर पर करें ये छोटा सा काम