Solo Travel: सेफ और खूबसूरत भी, यहां देखें गर्ल्स के लिए बेस्ट सोलो डेस्टिनेशन

Published : Sep 20, 2024, 11:16 AM ISTUpdated : Sep 20, 2024, 11:26 AM IST
Solo Trip

सार

Solo travel destinations for girls in India: भारत में सोलो ट्रिप करने की चाहत है? सुरक्षित और खूबसूरत डेस्टिनेशन ढूंढ रही हैं? ट्रेवल ब्लॉगर नेहा नंबियार के सुझावों के साथ, धर्मकोट,फोर्ट कोच्ची, कोडाइकनाल, कालगा और हंपी जैसी जगहों को एक्सप्लोर करें। 

ट्रेवल डेस्क। घूमना तो हर कोई चाहता है लेकिन बजट सबसे परेशानी बन जाता है। हालांकि, जब बात लड़कियों की आती है तो उन्हें सबसे पहला ख्याल सेफ्टी का आता है। ऐसे में अगर आप सोलो ट्रेवल करने की तमन्ना रखती हैं लेकिन समझ नहीं आता,भारत स्थित किन जगहों को एक्सप्लोर करें तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, आज हम आपके लिए कुछ ऐसे डेस्टीनेशन लेकर आए हैं, जो खूबसूरत होने के साथ सोलो ट्रेवलर गर्ल्स के लिए बेस्ट है। यहां पर जितना सुकून मिलता है, उतने ही सुंदर नजारें हैं तो आप बिना देरी के बैग पैक कर घूम सकती हैं। खास बात इस वीडियो को खुद ट्रेवल ब्लॉगर नेहा नंबियार ने शेयर किया है तो चलिए जानते हैं उन जगहों के बारे में-

1) हिमाचल प्रदेश स्थित धर्मकोट

धर्मकोट हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा गांव हैं, जो अपनी खूबसूरती के जाना जाता है। यहां पर ज्यादा क्राउड नहीं रहता। जिस वजह से इसे गर्ल सोलो ट्रेवलर के लिए बेस्ट माना जाता है। मैकडोलेनगंज से इसकी दूरी केवल 7 किलोमीटर है। यहां पर घूमने और करने के लिए बहुत कुछ है। जैसे मिट्टी के बर्तन बनाना, त्रिपुंड ट्रेकिंग और गल्लू वॉटरफॉल, सनराइज-सनसेट के लिए नड़डी जा सकती हैं। यहां पर शानदार होमस्टे के साथ हिमालय का परफेक्ट व्यू मिलेगा। जिसे आप एक्सप्लोर कर सकती हैं।

2) पांडिचेरी स्थित फोर्ट कोच्ची

केरल का फोर्ट कोच्चि साउथ इंडिया के सबसे ऐतिहासिक स्थानों में से एक है, जो संस्कृति और प्रकृति का शानदान मिश्रण है। यहां पर इतिहास के साथ मॉर्डन इंडिया की झलक मिलती है। फोर्ट कोच्ची का फूड टूरिस्टों के बीच काफी पॉपुलर है। फोर्ट कोच्चि जाने पर हेरिटेज वॉक करने न भूलें। ये तटीय फोर्ट कोच्चि की संकरी गलियों से होकर निकलता है। जहां ब्रिटिश और पुर्तगाली शासनकाल की इमारतें देख सकती हैं। इसका अलवाा आप सेंट फ्रांसिस चर्च देखना नहीं भूल सकती, जिसे 1503 में बनाया गया था। यह भारत के सबसे पुराने यूरोपीय चर्चों में से एक है।

3) कोडाइकनाल तमिलनाडु

जब बात हिल स्टेशन की आती है तो ज्यादातर लोग नॉर्थ इंडिया चुनते हैं, जहां कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं साउथ इंडिया में केरल,कर्नाटक के अलावा तमिलनाडु में भी कई शानदार हिलस्टेशन हैं,जिसमें सबसे सबसे पॉपुलर कोडाईकनाल है। पालनी रेंड पहाड़ियों पर बसा ये हिलस्टेशन आप सोलो ट्रेवल के लिए चुन सकती हैं। कोडाइकनाल स्थित गुना केव्स देखने देश ही नहीं दुनियाभर से लोग आते हैं,गुना केव डेविल किचन के नाम से जानी जाती है। यहां पर कई हादसे हुए हैं जिसके बाद इसे सीमित क्षेत्र को विजिट करने की इजाजत है। इसके अलावा यहां पर सिल्वर कॉसकेड वॉटरफॉल भी है जिसे घूमा सकता है।

4) हिमाचल प्रदेश का कालगा

गर्ल्स के लिए सोलो ट्रेवल डेस्टिनेशन के लिए हिमाचल प्रदेश का छोटा सा गांव कालगा भी बेस्ट है। जंगली पहाड़ियों पर 8200 फीट की ऊंचाई पर स्थित ये गांव घाटी का 360 डिग्री व्यू पेश करता है। यहां पर सेब का बागान देखने का मजा ही कुछ और है। यहां पर ज्यादातर घर लकड़ी के बने हैं,जिसे अब होम स्टे में ग्रामीणों ने बदल दिया है। यहां पर तापमान हमेशा ठंडा रहता है। इसके साथ ही मई से अक्टूबर के बीच आप कालगा घूम सकती हैं।

5) कर्नाटक स्थित हंपी

अगर आप पहाड़-बीच से अलग कुछ एक्सप्लोर करना चाहती हैं तो हंपी जा सकती हैं। ये घूमने में जितना अच्छा है उनता ही दिलचस्प। यूनेस्कों की विश्व धरोहरों में शामिल हंपी कई चट्टानों और मंदिरों का घर है। जिसे देखने केवल भारत नहीं बल्कि दुनियाभर से लोग आते है। यहां 300 साल पुराने विजयनगर साम्राज्य से जुड़े कई अंश मौजूद है,जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे। ऐसे में सोलो महिला ट्रेवलर्स के हंपी एक्सप्लोर करने के लिए बेस्ट प्लेस है।

ये भी पढ़ें- भारत की लग्जरी क्रूज यात्रा, पैसे कम मजा ज्यादा,यहां देखें डिटेल्स

PREV

Recommended Stories

2025 के 5 ट्रेंडिंग वेलवेट ब्लाउज डिजाइन, सर्दियों में पाएं रॉयल बहू जैसा शाही लुक
Year Ender 2025: ट्रेंडी ब्राइडल और साइड लहंगा डिजाइंस, कम बजट में ऐसे खरीदें