Staple Pin Craft Ideas: छोटी पिन से बनाएं नेकपीस, चेन और यूनिक डेकोर

Published : May 06, 2026, 07:00 AM IST
staple pin uses

सार

Staple Pin Hack: स्टेपल पिन का इस्तेमाल सिर्फ कागज जोड़ने तक सीमित नहीं है। इससे आप आसानी से ट्रेंडी ज्वेलरी, चेन और कई क्रिएटिव DIY क्राफ्ट बना सकते हैं, जो सस्ते होने के साथ-साथ बेहद यूनिक और स्टाइलिश भी होते हैं।

Staple Pin Uses: स्टेपलर का इस्तेमाल आमतौर पर कागज को जोड़ने या कॉपी किताब पर कवर चढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये छोटी सी स्टेपलर की पिन बहुत ही क्रिएटिव तरीके से यूज की जा सकती है। इससे आप सुंदर सी चेन से लेकर DIY क्राफ्ट्स तक बना सकते हैं। एक ऐसा ही आसान और क्रिएटिव वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप स्टेपलर पिन की मदद से खूबसूरत सी चेन बना सकते हैं।

स्टेपलर पिन का वायरल हैक

इंस्टाग्राम पर kar_ishma5725 नाम से बने पेज पर स्टेपलर की पिन का इस्तेमाल करने का तरीका शेयर किया गया है। इसके लिए एक स्टेपलर की मदद से पिन को दबा-दबा कर निकाल लें। जब आपको ऐसी बहुत सारी पिन मिल जाए तो इन्हें आपस में जोड़ लें। अब इन्हें आपस में जोड़ते हुए एक लंबी स्ट्रिंग बनाएं और एंड्स को टाइट कर लें। इसके आजू-बाजू हुक लगाए और एक चेन बनाएं। ये चेन बहुत ही यूनिक और क्रिएटिव लुक आपको देगी। सोशल मीडिया पर यह हैक तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे 76000 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

 

और पढ़ें- पुरानी प्लास्टिक बॉटल को यूज करने के 7 अमेजिंग DIY Hacks

स्टेपलर पिन के अन्य इस्तेमाल

स्टेपलर पिन का इस्तेमाल आप कई और तरीके से भी कर सकते हैं। अगर आप कोई गिफ्ट पैक कर रहे हैं, तो स्टेपलर पिन से लिफाफे को बंद करने के लिए इसका इस्तेमाल करें। इससे यह अच्छी तरह से सिक्योर हो जाएगा और कहीं से भी सामान गिरेगा नहीं।

मिनी फोटो फ्रेम

मोटे कागज या कार्डबोर्ड से छोटा फ्रेम बनाएं और किनारों को स्टेपल पिन से जोड़ें। आप इसे रंग, ग्लिटर या स्टिकर से सजाकर और भी आकर्षक बना सकते हैं।

पेपर पर्स या छोटा बॉक्स

स्टेपल पिन से आप पेपर पर्स या छोटा बॉक्स भी बना सकते हैं। इसके लिए कागज को मोड़कर पर्स या बॉक्स का आकार दें और किनारों को स्टेपल पिन से फिक्स करें। यह छोटे सामान रखने के काम आ सकता है।

ध्यान रखें- स्टेपलर पिन के एज शॉर्प होते है, इसलिए सावधानी से इसका इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि बच्चे अगर इसका यूज कर रहे हैं, तो पेरेंट्स उन्हें देखते रहे। इस्तेमाल के बाद सही तरीके से इसे डिस्पोज भी करें। 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

World Snake Day: घर में सांप दिख जाए तो क्या करें? भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां
बढ़ती उम्र में लगाएं लगाम, माधुरी दीक्षित से ब्लाउज करेंगे काम आसान