सिर्फ एक लैंप और बदल जाएगा पूरा कमरा ! देखें 5 मल्टीफंक्शनल डिजाइन

Published : Jun 02, 2026, 11:14 AM IST
storage lamp designs

सार

Storage Floor Lamp Designs: क्या लैंप घर में स्टोरेज और डेकोरेशन दोनों काम एक साथ कर सकता है? क्या सिर्फ एक फर्नीचर पीस से लिविंग रूम को प्रीमियम और लग्जरी लुक मिलेगा? ऐसा कौन से फ्लोरल लैंप हैं जो साइड टेबल, प्लांटर और बुकशेल्फ का काम भी करते हैं?

आजकल एस्थेटिक होम डेकोर की डिमांड हाई है। हर कोई चाहता है कि उसका आशियाना सबसे अलग और हसीन दिखें। अगर आप भी ऐसा ही ख्याल मन में रखते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। वैसे तो ज्यादातर लोगों का ध्यान सोफा, टीवी और बेड जैसे फर्नीचर पर ज्यादा होता है। जगह कम हो तो सामान चूज करना भी किसी एक्जाम से टफ नहीं लगता, ऐसे में क्या किया जाए जो स्पेस भी बचाए और कमाल की सुंदरता भी दें। अगर आप इन सवालों का जवाब ढूंढ रहे हैं तो समय आ गया है कि स्टोरेज वाला लैंप खरीदा जाए, जो न केवल स्टाइलिश लगते हैं बल्कि पौधे, बुक्स सजाने की जगह भी देते हैं। 

मिमिनमल स्क्वेयर शेल्फ फ्लोर लैंप

आप सादगी में मॉडर्न लुक चाहते हैं तो इसे विकल्प बनाएं। लाइड वुड लकड़ी पर वर्टिकल फ्रेम बनाते हुए नीचे की तरफ ओपन दराज दिए गए हैं। साथ में सिंपल फैब्रिक शेड लाइटिंग इसे बेडरूम और लिविंग रूम के लिए परफेक्ट बनाती हैं। अगर आप मिनिमल या नौ फस लुक पसंद करते हैं तो ये बेस्ट है।

खासियत-

  • लैंप के साथ यह बुकशेल्फ, इनडोर प्लांटर जैसी म्लीट फंक्शनल काम भी करता है
  • वॉर्म फैब्रिक शेड कमरे के माहौल को आरामदायक और शांत बनाती है
  • कॉम्पैक्ट और स्पेस सेविंग डिजाइन छोटे कमरों के लिए बेस्ट है

विंटेज स्टाइल ट्राइपॉड लैंप

आजकल विंटेज लुक भी ट्रेंड कर रहा है। अगर आप भी ऐसा ही कुछ स्टाइल चाहते हैं तो ट्राइपॉड डिजाइन वाला लैंप चुन सकते हैं। पिरामिड स्टाइल शेल्फ इसे क्लासिक-रास्टिक अपील देते हैं। आप इसे किसी भी साइड कॉर्नर में रखकर घर की खूबसरती बढ़ा सकते हैं। ये डिजाइन उन लोगों के लिए बेस्ट है जो लिविंग रूम को स्टेटमें पीस या अट्रेक्टिव कॉर्नर बनाने की हसरत रखते हैं।

क्यों खरीदें ?

  • ट्राइपॉड बेस लैंप बहुत यूनिक लुक लगते हैं
  • मजबूत स्टेबल ग्रिप गिरने का खतरा कम करती है

ये भी पढ़ें- Silver Foot Ring Bichiya: बदला चांदी बिछिया का फैशन ! कार्ट करें 7 अपग्रेडेड सिल्वर फुट रिंग

वुडन मैश शेल्फ लैंप

यह भारतीय कारीगरी और मॉडर्न स्टाइल का शानदार फ्यूजन देता है। इस लैंप में जालीदार नक्काशी की गई है, जो रोशनी संग खूबसूरत फ्लोरल आर्ट लुक देती हैं। आप इसे नाइट बल्ब की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप घर को लग्जरी, प्रीमियम और इंडो-वेस्टर्न एटमॉस्टफियर देना चाहते हैं तो इसे खरीदना बनता है। इसमें भी अटैच्ड शेल्फ देखने को मिलते हैं।

ये भी पढ़ें- Lunch Box Office Tiffin Designs: ऑफिस टिफिन से परेशान? 1000 रु. में देखें लीक प्रूफ लंच बॉक्स

मल्टी टियर राउंड लैंप

अर्बन लाइफस्टाइल में मॉडर्निटी का तड़का लगाते हुए आप इसे खरीद सकते हैं। यह स्लीक ब्लैक मेटल फ्रेम और वुडन शेल्फ संग आता है, जो साइड टेबल लुक भी देंगे। आप इसे सोफे-आर्मचेयर के बगल में रखें।

खासियत

  • यह एक समय में लैंप, कॉर्नर साइड टेबल, इंडोर प्लांटर और बुकशेल्फ का काम करता है
  • इसमें अलग-अलग दराज है जो मल्टीपर्पस यूज के लिए बेस्ट है
  • लैंप बेस हैवी मेटल पर है, जो मजबूती+ड्यूरबिलिटी देता है

स्मार्ट साइट टेंबल लैंब

यह लैंप ब्यूटी विद यूटिलिटी का परफेक्ट एक्जाम्पल है। इसमें सिंगल टियर राउंड वुडन टेबल संग स्लीक डिजाइन है जो ब्लैक मेटल मटेरियल पर बनी है। यह इन बिल्ट चार्जिंग पोर्ट संग आता है, जो इसकी सबसे बड़ी खासियत है। घर को फर्स्ट क्लास होटल वाइब देने के लिए ये बेस्ट है।

खासियत

  • यह लैंप टेबल पर ही USB पोर्ट संग आता है, यानी फोन चार्ज करने के लिए उठने की जरूरत नहीं होगी
  • सिंगल टेबल डिजाइन बहुत क्लासी और सोफिस्केटेड लुक देता है

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Vinegar Bay Leaf Cleaning Hack: वीनेगर और तेज पत्ता मिलाने से क्या होता है, जो होता है जान रह जाएंगे दंग
Smart Water Tank Cleaning Gadget: घंटों की मेहनत खत्म! इस स्मार्ट मशीन से बिना टंकी में उतरे करें पानी की टंकी साफ