
Trendy Sandals for Women: फैशन सिर्फ कपड़ों से नहीं, बल्कि सही फुटवियर से भी पूरा होता है। अगर आपके पास ऐसे फुटवियर हों जो सूट, साड़ी, जींस और वेस्टर्न हर आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाएं, तो आपका स्टाइल और भी शानदार लगने लगता है। आजकल महिलाएं ऐसे फुटवियर पसंद करती हैं जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ पूरे दिन आराम भी दें। ऐसे में ये 5 फुटवियर हर लड़की के कलेक्शन में जरूर होने चाहिए।
ब्लॉक हील्स महिलाओं के बीच काफी ट्रेंड में हैं क्योंकि ये स्टाइल और कंफर्ट दोनों देती हैं। इन्हें साड़ी, सूट या जींस हर आउटफिट के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है। लंबे समय तक पहनने पर भी पैरों में ज्यादा दर्द महसूस नहीं होता। ऑफिस, पार्टी और फेस्टिव लुक के लिए यह फुटवियर बेहतरीन विकल्प माना जाता है।
व्हाइट स्नीकर्स आजकल हर लड़की की पहली पसंद बन चुके हैं। ये फुटवियर जींस, कुर्ती और यहां तक कि साड़ी के साथ भी बेहद स्टाइलिश लगते हैं। इनका सिंपल डिजाइन हर लुक में मॉडर्न टच जोड़ता है। ट्रैवलिंग, कॉलेज और डेली वियर के लिए यह सबसे आरामदायक और ट्रेंडी ऑप्शन माना जाता है।
ये भी पढ़ें- Wavy Hair Tips: बिना कर्लिंग मशीन के पाएं बाउंसी वेवी हेयर, रात में अपनाएं ये आसान ट्रिक
अगर आप ट्रेडिशनल आउटफिट पहनना पसंद करती हैं तो एथनिक जुत्ती आपके लिए परफेक्ट है। इसकी खूबसूरत कढ़ाई और रंगीन डिजाइन सूट, लहंगा और साड़ी के साथ बेहद एलिगेंट लगती है। यह फुटवियर फ्लैट होने की वजह से पूरे दिन आराम देता है। फेस्टिव सीजन और फैमिली फंक्शन में इसका स्टाइल काफी पसंद किया जाता है।
स्ट्रैपी सैंडल महिलाओं को क्लासी और स्टाइलिश लुक देती हैं। इन्हें वेस्टर्न और एथनिक दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ आसानी से कैरी किया जा सकता है। इनका हल्का और सिंपल डिजाइन गर्मियों के मौसम में बेहद आरामदायक महसूस होता है। पार्टी, डेट या कैजुअल आउटिंग के लिए यह फुटवियर शानदार विकल्प माना जाता है।
ये भी पढे़ं- Wooden Floor Shine Tips: फिनायल छोड़िए! इस देसी तरीके से वुडन फ्लोर चमकेगा शोरूम जैसा
फ्लैट स्लाइडर्स आजकल फैशन और कंफर्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बन चुके हैं। इन्हें जींस, को-ऑर्ड सेट और कैजुअल सूट के साथ आसानी से पहना जा सकता है। यह फुटवियर हल्के और पहनने में बेहद आसान होते हैं। डेली यूज, शॉपिंग और ट्रैवलिंग के दौरान ये पैरों को आराम देने के साथ स्टाइलिश लुक भी देते हैं।