How to Clean Wooden Floor: महंगे क्लीनर नहीं, घर के आसान उपायों से वुडन फ्लोर को बनाएं शोरूम जैसा चमकदार। जानिए सिरका, ऑलिव ऑयल और सही क्लीनिंग टेक्निक से लकड़ी के फर्श की नैचुरल शाइन कैसे बढ़ाएं और उसे लंबे समय तक नया रखें।

How to Clean Wooden Floor: महंगे फ्लोर क्लीनर और केमिकल से भरे फिनायल के बिना भी आपका वुडन फ्लोर बिल्कुल नया और शोरूम जैसा चमक सकता है। अक्सर लोग सोचते हैं कि लकड़ी के फर्श को चमकाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स जरूरी हैं, जबकि सच्चाई यह है कि सही तकनीक और घर में मौजूद आसान चीजों से भी शानदार रिजल्ट मिल सकता है। लकड़ी एक नाजुक मटेरियल है, इसलिए इसे साफ करते समय खास ध्यान रखना जरूरी होता है, वरना इसकी चमक फीकी पड़ सकती है या सतह खराब हो सकती है। अगर आप भी कम मेहनत और कम खर्च में अपने वुडन फ्लोर को चमकाना चाहते हैं, तो ये आसान और असरदार तरीके आपकी मदद करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रोजाना ड्राई क्लीनिंग है सबसे जरूरी 

वुडन फ्लोर की चमक बनाए रखने के लिए रोजाना धूल हटाना बेहद जरूरी है। धूल और मिट्टी के कण फर्श की सतह पर स्क्रैच डाल सकते हैं। इसके लिए सॉफ्ट ब्रश या माइक्रोफाइबर झाड़ू का इस्तेमाल करें। वैक्यूम क्लीनर भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन उसका ब्रश अटैचमेंट सॉफ्ट होना चाहिए।

हल्के गुनगुने पानी से करें सफाई 

लकड़ी के फर्श पर ज्यादा पानी का इस्तेमाल नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए पोछा लगाते समय हल्के गुनगुने पानी में कपड़ा भिगोकर अच्छे से निचोड़ लें और फिर पोछा लगाएं। ज्यादा गीला पोछा लकड़ी को फुला सकता है और उसकी फिनिश खराब कर सकता है।

सिरका और पानी का नेचुरल क्लीनर 

एक बाल्टी पानी में 2-3 चम्मच सफेद सिरका मिलाकर नेचुरल क्लीनर तैयार करें। यह फ्लोर को साफ करने के साथ-साथ हल्की चमक भी देता है। ध्यान रखें कि सिरका ज्यादा मात्रा में न डालें, वरना लकड़ी की परत पर असर पड़ सकता है।

ऑलिव ऑयल से बढ़ाएं नैचुरल शाइन 

वुडन फ्लोर की खोई हुई चमक वापस लाने के लिए ऑलिव ऑयल का हल्का इस्तेमाल किया जा सकता है। एक कप पानी में 1-2 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाकर सॉफ्ट कपड़े से हल्के हाथ से पोंछें। इससे फ्लोर पर नैचुरल ग्लॉस आता है और वह नया जैसा दिखने लगता है।

इसे भी पढ़ें- Rajasthani Sofa Cover: सोफा के लिए चुनें 5 ट्रेंडी राजस्थानी कवर, सिंपल लिविंग रूम दिखेगा मॉडर्न+एस्थेटिक

फर्नीचर पैड और मैट का करें इस्तेमाल 

फर्श को लंबे समय तक नया बनाए रखने के लिए फर्नीचर के नीचे पैड लगाएं और एंट्रेंस पर मैट जरूर रखें। इससे धूल और खरोंच कम होंगे। हाई हील्स या भारी चीजें सीधे फर्श पर खिसकाने से बचें, इससे फ्लोर जल्दी खराब हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- Living Room Decor Ideas: सिर्फ 2K में सजाएं सिंपल लिविंग एरिया, कम खर्च में पाएं होटल रिसेप्शन जैसा क्लासी लुक