
Suhana Khan Saree Designs: दिवाली आते ही बॉलीवुड में फैशन का तड़का लग जाता है। मनीष मल्होत्रा के घर से शुरू हुई दिवाली पार्टी अलग-अलग सेलेब्स के घरों तक चलती है और दिवाली के दिन जाकर खत्म होती है। इस दौरान बी-टाउन की हसीनाएं डिजाइनर एथनिक वियर पहनकर अपने ग्लैमरस अंदाज से सबका दिल जीत लेती हैं। साड़ी हो या लहंगा, उनका लुक हमेशा ट्रेंड में रहता है। कई अदाकाराएं फैशन ट्रेंड को फॉलो करती हैं, और उन्हीं में से एक हैं सुहाना खान। मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सुहाना पर्पल रंग की साड़ी में नजर आईं, जो उन पर खूब जच रही थी। साल 2025 में भी यह रंग ट्रेंड में बना हुआ है। आइए जानते हैं, शाहरुख खान की लाडली के इस पर्पल साड़ी और ब्लाउज लुक के बारे में।
सुहाना खान ने पर्पल कलर की शिफॉन साड़ी पहनी थीं। प्लेन साड़ी के बॉर्डर पर लेस जोड़ा गया था। जिस पर जरी का सुंदर काम किया गया था। वहीं पल्लू को कलरफुल बनारसी टच दिया गया था। प्लेन साड़ी के साथ पल्लू पर क्लासिक टच काफी रॉयल लुक क्रिएट कर रहा था। वैसे अगर आप सुहाना खान से मिलती-जुलती साड़ी तलाश कर रही हैं, तो कई साइट्स सेम कलर की शिफॉन साड़ी बेच रही है। लेकिन आपको इस तरह के पल्लू अभी नहीं मिलेंगे। आप प्लेन या फिर फ्लोरल प्रिंट में पर्पल रंग की साड़ी खरीद सकती हैं।
और पढ़ें: 10+ ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन, जो मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में हुए हाईलाइट
एक्ट्रेस ने साड़ी के साथ ब्रालेट ब्लाउज पेयर किया था। पर्पल कलर के ब्लाउज पर हैवी जरी का काम किया गया था। डीप नेक ब्लाउज का बैक भी काफी बोल्ड रखा गया था। साड़ी के साथ इस तरह का ब्लाउज ग्लैमरस और बोल्ड लुक जोड़ा रहा था।
सांवली गर्ल ने पर्पल कलर की साड़ी के साथ नेचुरल मेकअप किया था। कॉफी कलर की लिपस्टिक, कजरारी आंखें और छोटी जी बिंदी उनके लुक को कंप्लीमेंट कर रहा था। लाइट ओपन हेयर आप भी पर्पल कलर की साड़ी के साथ चुन सकती हैं। सुहाना इयररिंग्स के साथ हैंड कफ पहना था, जो उनके लुक को इन्हेंस कर रहा था।
इसे भी पढ़ें: Chikankari Saree: नई बहू दिवाली में दिखाएंं नवाबी अदांज, पहनें 7 चिकनकारी साड़ियां
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.